महाकाल मंदिर में विकास दुबे ने VIP दर्शन की कटवाई पर्ची, परिसर में खुलेआम घूमा फिर फोटो भी खिंचवाई

उज्जैन। आठ पुलिसकर्मियों की शूटआउट में हत्या करने के बाद फरार हुआ दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने नाटकीय तरीक से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे एक दिन पहले यह खबरें आई थीं कि वह फरीदाबाद के एक होटल में कमरा लेकर रुका था। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, लेकिन विकास दुबे पुलिस को गच्चा देकर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पहुंच गया। यहां उसे गुरुवार को उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उसने एनकाउंटर से बचने के लिए उज्जैन महाकाल मंदिर में आया था।

कटवाई थी VIP दर्शन की पर्ची

कटवाई थी VIP दर्शन की पर्ची

9 जुलाई, दिन गुरुवार की सुबह विकास दुबे करीब 9 बजे महाकाल मंदिर में नीली धारियों वाली टीशर्ट और मास्क लगाकर पहुंचे थे। इस दौरान वो शंख द्वार वाले वीआईपी दर्शन के टिकट काउंटर पर गया, वहां उसने महाकाल के दर्शन के लिए 250 रुपए की पर्ची भी कटवाई थी। इस दौरान उसने पर्ची पर अपना असली नाम विकास दुबे ही लिखवाया था और मोबाइल नंबर भी दिया था। इतना ही नहीं, वो महाकाल मंदिर के नजदीक खुलेआम घूमता रहा और फोटो भी खिंचवाई।

महाकाल मंदिर परिसर में पुलिस ने लिया विकास दुबे को हिरासत में

महाकाल मंदिर परिसर में पुलिस ने लिया विकास दुबे को हिरासत में

विकास दुबे को पता था कि उसकी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं और मंदिर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के अलावा उज्जैन पुलिस भी तैनात है। इसके बाद वह महाकाल मंदिर के नई टनल वाले एक नंबर गेट से पर्ची दिखाकर दाखिल हुआ। अंदर जाने के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। तब तक विकास महाकाल के दर्शन कर चुका था। पुलिस उसकी लोकेशन देखकर मंदिर के अंदर दाखिल हुई और उसे हिरासत में ले लिया।

विकास ने मीडिया को भी बुलाया

विकास ने मीडिया को भी बुलाया

पुलिस की हिरासत में आने से पहले परिसर में पहुंचकर विकास दुबे चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...। इस दौरान स्थीन मीडिया भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा सरेंडर की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी। हलांकि कलक्टर का दावा है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया जिसके बाद वो पकड़ा गया। विकास दुबे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही यूपी एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+