MP के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा वीर सावरकर का इतिहास, सरकार का बड़ा फैसला, Congress पर उपेक्षा के आरोप

Veer Savarkar chapter: कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ विदेशी आक्रान्ताओं को महान बताने की शिक्षा दी। देश की आजादी में योगदान देने वाले कई क्रांतिकारियों को भुला दिया गया। लेकिन बीजेपी ऐसे सभी महापुरुषों को सम्मान दिया जाएगा। नई पीढ़ी उनके इतिहास से वाकिफ हो सकें, इसके लिए स्कूली पाठ्यक्रमों में भी पाठ शामिल रहेंगे।

यह बड़ा फैसला मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने लिया हैं। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने नए सिलेबस में वीर सावरकर से जुड़ा पाठ शामिल करने की घोषणा की। इससे पहले सीएम भगवद गीता संदेश, भगवान परशुराम समेत भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और अन्य की जानकारी कोर्स में शामिल करने का जिक्र कर चुके हैं।

veer-savarkar-chapter-will-include-in-mp-school-syllabus

स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने वीर सावरकर से जुड़ा पाठ स्कूल के कोर्स में शामिल करने की बात करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ विदेशी आक्रान्ताओं को महान बताने का काम किया हैं। खास गांधी-नेहरु परिवार के योगदान को ही महान बताते चले आई। यह कृत्य आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले अन्य क्रांतिकारियों के साथ अन्याय हैं। उनके परिवार से जुड़े लोगों का अपमान हैं।

कुछ महीने के लिए प्रदेश में बनी कमलनाथ की सरकार ने दो-दो कारावास सजा पाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की किताब स्कूल में बांटने वाले प्राचार्य को सस्पेंड तक कर दिया था। इससे कांग्रेस की मानसिकता को समझा जा सकता हैं। लेकिन बीजेपी सरकार निष्पक्ष हैं। परमार ने कहा कि हम सभी क्रांतिकारियों और वीर सावरकर के चरित्र को भी पाठ्यक्रम में शामिल करने वाले है।


है.

कौन थे वीर सावरकर?
वीर सावरकर पहले लेखक थे, जिन्होंने 1857 आंदोलन को ''स्वतंत्रता संग्राम'' कहा था। भारत की आज़ादी में उनका योगदान है और इसलिए उनको सम्मान मिलना चाहिए। MP में बच्चों को उनके बारे में पढ़ाने का काम सरकार करेंगी। सरकार का कहना है कि वीर सावरकर को जितना सम्मान मिलना चाहिए, वो कांग्रेस की वजह से नही मिला। सावरकर की देश भक्ति किसी से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+