OPINION: वंदे भारत मेट्रो से इंदौर-भोपाल को मिलेगी नई रफ्तार, मोहन सरकार का खास प्लान तैयार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई इंदौर शहर के विकास संबंधी बैठक में इंदौर के चहुमुखी विकास के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि, प्रस्तावित इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र एवं इंदौर रीजनल डेवलपमेंट एरिया के चहुमुखी विकास के लिए कार्ययोजना तैयार होगी।

इंदौर नगर निगम सीमा में शामिल 29 गांवों के विकास के लिए विशेष कार्ययोजना बनायी जायेगी। यह कार्ययोजना एक माह में तैयार करने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिये गये। साथ ही निर्णय लिया गया कि इंदौर शहर के एलआईजी से नवलखा तक प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज के बजाय आवश्यकता के अनुसार जंक्शनों पर 6 और ब्रिज बनाये जाएंगे।

Indore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, मध्यप्रदेश को विकास के मामलों में मॉ़डल बनाया जाएगा। विकास कार्यों में जो कठिनाइयाँ आती हैं उन्हें दूर करते हुए विकास की गति तेज की जाएगी। सिंहस्थ-2028 के पूर्व अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

इन्दौर-उज्जैन के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वंदे भारत मेट्रो के संचालन के संबंध में भारत सरकार से चर्चा हुई है। एलिवेटेड रोड और ब्रिज निर्माण के कार्य पूरे होंगे। यातायात की परेशानियां दूर होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन्दौर में विकास कार्यों की समीक्षा के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, वर्तमान में चल रहे मेट्रो के कार्य की भी समीक्षा की गई है। सर्किल वंदे मेट्रो की गति अपेक्षाकृत अधिक होगी। वर्तमान ब्राडगेज रेल लाइन के उपयोग के संबंध में भी चर्चा हुई है। राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के सहयोग से सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। स्वतंत्रता के अमृतकाल में मध्यप्रदेश को मॉडल बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश के बड़े नगरों के विकास के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगति के प्रयास बढ़ाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, रेल मार्ग के साथ ही सड़क मार्ग और हवाई मार्ग के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। आवासीय, औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र के विकास पर फोकस है। सुनियोजित विकास के लिए कार्य हो रहा है। आवश्यक समन्वय भी किया जा रहा है। इन्दौर में चल रहे निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है। नगरीय निकायों की सीमाएं बढ़ाए जाने के बाद जोड़े गए ग्रामों में भी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

ये भी पढ़े- Indore news: फ्लाईओवर ब्रिज से इंदौर को मिलेगी नई उड़ान, जल्द होगा उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+