Indore news: फ्लाईओवर ब्रिज से इंदौर को मिलेगी नई उड़ान, जल्द होगा उद्घाटन
इंदौर विकास प्राधिकरण में संभागायुक्त सह प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक सिंह ने शहर के ट्रैफिक की सुगमता को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की सघन समीक्षा की है।
जिसके अंतर्गत 4 प्रमुख चौराहों भंवरकुआ, फूटी कोठी, खजराना एवं लव कुश चौराहे पर फ्लायओवर, एम आर 10 पर बनाए जा रहे आईएसबीटी के कार्यों को पूर्ण होने में हो रही कठिनाइयों और उनकी प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने अक्टूबर में फूटी कोठी, भंवरकुआं, खजराना ब्रिज का लोकार्पण करवाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही माह नवंबर में लव कुश चौराहे लेवल वन का भी लोकार्पण कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अधीक्षण यंत्री अनिल जोशी, सी.पी. मुँदडा एवं अनिल चुघ सहित कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इंदौर में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की कवायद तेज गति से की जा रही है, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इन फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण से एक ओर शहर के विकास को जहां गति मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में भी सहयोग मिलेगा।
इंदौर विकास की नई रफ्तार पकड़ रही है, जहां अब स्वच्छता पसंद ये शहर फ्लाईओवर ब्रिज के रास्ते उड़ान भरने को तैयार नजर आ रहा है। हाल ही में शहर के अलग-अलग हिस्सों में फ्लाईओवर ब्रिज के काम जारी हैं, तो वहीं नए फ्लाईओवर ब्रिज के लोकार्पण की तैयारियां की जा रही हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तोइंदौर विकास प्राधिकरण में संभागायुक्त सह प्राधिकरण अध्यक्ष दीपक सिंह ने शहर के ट्रैफिक की सुगमता को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की सघन समीक्षा की है।
ये भी पढ़े- Indore News: कॉलोनी में गंदगी देख गुस्सा हुए महापौर, जिम्मेदारों को दी सख्त सजा












Click it and Unblock the Notifications