एमपी में नए राज्यपाल की नियुक्ति होने तक यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को दिया गया प्रभार

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति होनी है। राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का प्रभार दिया गया है। प्रदेश के नए राज्यपाल की नियुक्ति तक आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया था।

UP governor Anandiben Patel given charge of MP governor

कैबिनेट विस्तार से पहले दिया गया था अतिरिक्त प्रभार
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत खराब होने के बाद उनको लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर एमपी में शिवराज कैबिनेट के विस्तार का मामला आया जिससे ठीक पहले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिय गया था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद राष्ट्रपति ने नए राज्यपाल की नियुक्ति तक आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का भी कामकाज देखने की जिम्मेदारी दी है।

21 जुलाई को हुआ लालजी टंडन का निधन
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन मंगलवार 21 जून की सुबह 5 बजे मेदांता अस्पताल में हुआ था। इस बारे में उनके बेटे और कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा था कि बाबूजी नहीं रहे। लालजी टंडन राजनीतिक जीवन में उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रहे और राज्य में भाजपा सरकार में वे कई बार कैबिनेट मंत्री रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+