MP Chunav: छतरपुर में गरजे सीएम योगी, पूछा क्या राम मंदिर के निर्माण का कार्य कांग्रेस के लोग कर पाते?
मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 में जीत हासिल कर भारतीय जतना पार्टी सत्ता में वापसी करने हर पुरजोर कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के अन्य स्टार प्रचारक युद्ध स्तर पर जनसभाआएं और रैलियां कर रहे हैं।

मंगलवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में जनमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को बड़ी समस्या बताया। सीएम ने सभा को संबोधित करते हए कहा
कांग्रेस देश के लिए, जनता के लिए, एक गरीब के लिए, एक नौजवान के लिए, एक किसान के लिए, माताओं और बहनों के लिए समस्या है और इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए चुनाव सबसे अच्छा अवसर है... पिछले 20 वर्षों में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य मे उभरने में मदद की!
सीएम योगी ने कहा केदारपुरी का पुर्नद्धार क्या कांग्रेस के लोग कर पाते? महाकाल के महालोक के निर्माण का क्या कांग्रेस के लोग कर पाते? अंत में योगी ने पूछा क्या राम मंदिर के निर्माण का कार्य कांग्रेस के लोग कर पाते?
सीएम योगी ने कहा जब इनको ये कर ही नहीं पाना है हमारी आस्था को सम्मान ही नहीं दे पाना है विकास ही नहीं कर पाना है तो कांग्रेस को हम चुने ही क्यों.
यूपी सीएम ने कहा मध्यप्रदेश जो भाजपा के शासन के पहले एक बीमारू राज्य हुआ करता था उसे खुशहाल राज्य भाजपा सरकार ने बनाया।
सीएम योगी ने कांग्रेस ने विकास के लिए कुछ नहीं किया बल्कि यह पार्टी बोझ के समान है।
अपने-अपने बोझ बन सकती है। देश के लिए, गरीब के लिए।
छतरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि उनके राज्य उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में 25 करोड़ की आबादी है और कांग्रेस के मात्र दो सदस्य हैं और बहुजन समाजवादी पार्टी के मात्र एक सदस्य है। यानी कि दोनों पार्टियों को उत्तर प्रदेश की जनता ने बहुत नजदीक से समझा है।
वहीं मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा शिवराज चौहान ने एमपी को बीमारू रज्ञज्य की श्रेणी से निकालने का काम किया और लाडली बहना योजना ने तो राज्य की बहनों के लिए लाडली बहना योजना ने तो कमाल कर दिया है।
#WATCH छतरपुर, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "... कांग्रेस देश के लिए, जनता के लिए, एक गरीब के लिए, एक नौजवान के लिए, एक किसान के लिए, माताओं और बहनों के लिए समस्या है और इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए चुनाव सबसे अच्छा अवसर है...… pic.twitter.com/FAGYE4N2dy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications