MP : केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते बोले-'सड़कें तो हेमा मालिनी के गाल जैसी बना दी'
डिंडौरी, 19 फरवरी। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की है। मंत्री के इस बेतुके बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, मंत्री कुलस्ते शुक्रवार को मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के समनापुर उपखंड के गांव नान डिंडौरी पहुंचे। यहां मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत कार्य का भूमि पूजन किया।

भूति पूजन के दौरान मंत्री कुलस्ते अधिकारियों से यह कहते नजर आए कि वे अमरपुर से गुजर रहे थे तब लोगों ने उन्हें पेयजल की समस्या बताई। बोले कि अमरपुर गांव में सड़क तो अच्छी बना दी है, जो हेमा मालिनी के गाल जैसी हैं, लेकिन पानी की किल्लत है। गांव के लोग परेशान हैं।
मध्य प्रदेश में जलसंकट और सड़क से जुड़े मामले में अभिनेत्री व मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी का नाम लेने पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है।
बता दें यह कोई पहला मौका नहीं है जब राजनेताओं ने अभिनेत्रियों से जोड़कर ऐसे बेतुके बयान दिए हैं। बीते साल नवंबर में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट विस्तार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बने राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा था कि हेमा मालिनी तो बूढ़ी हो गई अब सड़कें कैटरीना कैफ के गालों जैसी होनी चाहिए।
इनसे पहले बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गाल की तरह चिकनी बना देंगे। तब विरोधियों ने बिहार की सड़कों की तुलना ओम पुरी के गालों से की थी। बिहार में महागठबंधन की सरकार के दौरान जब हेमा मालिनी पटना आईं थी, तब उन्होंने लालू की जमकर तारीफ की थी। हेमा के फैन लालू का एक और बयान बहुत चर्चित रहा है।












Click it and Unblock the Notifications