MP News: उमंग, जीतू या जयवर्धन, कौन बनेगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, जानिए?
MP Assembly Election 2023 में BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।
इधर, अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सियासी भविष्य पर भी संकट गहराने लगा है, जहां सियासत के के जानकारों की माने तो एमपी में मिली बड़ी हार के बाद कमलनाथ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं हाई कमान की ओर से हार को लेकर मंथन किए जाने के बाद कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने पर भी विचार किया जा सकता है। वहीं अब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तमाम नाम चलते दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

इन नामों पर हो सकती है चर्चा
मध्य प्रदेश में कांग्रेस जल्द ही नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है, जिसे लेकर वर्तमान में जो नाम चल रहे हैं उनमें प्रमुख तौर पर कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार, जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक जीतू पटवारी के नाम शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि, मिशन 2024 को देखते हुए कांग्रेस मध्य प्रदेश में आदिवासी चेहरे को अपना प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है, जहां इन्हीं संभावनाओं के चलते विधायक उमंग सिंगार का नाम इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है। वहीं यदि संगठन बड़े नेताओं पर अपना भरोसा जाता है तो इसमें जीतू पटवारी जैसे नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए मौका मिल सकता है।
क्या इस्तीफा देंगे कमलनाथ?
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में जल्द ही नेताओं और पदाधिकारी की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें अलग-अलग तरह के सियासी मायनों पर चर्चा की जाएगी, तो वहीं राजधानी दिल्ली में हाई कमान भी एमपी में मिली हार पर मंथन करेगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने एक कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। यही कारण है की, सियासत की जानकार इस हार की जिम्मेदारी भी कमलनाथ के कंधों पर ही डाल रहे हैं। इतना ही नहीं सियासत के जानकारों का मानना है कि, एमपी में मिली बड़ी हार के बाद कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं, तो वहीं राजनीति से संन्यास के बारे में भी सोच सकते हैं।
ये भी पढ़े- CM Shivraj से मिले कर्ज लेकर MLA बनने वाले कमलेश डोडियार, क्या मंत्री बनने की इच्छा जताई?












Click it and Unblock the Notifications