CM Shivraj से मिले कर्ज लेकर MLA बनने वाले कमलेश डोडियार, क्या मंत्री बनने की इच्छा जताई?

मध्यप्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के इकलौते विधायक कमलेश्वर डोडियार ने राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान डोडियार ने सीएम शिवराज से आग्रह किया कि वे मंत्री बनना चाहते हैं, ताकि अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सकें। कमलेश्वर रतलाम के सैलाना में एक झुग्गी में रहते हैं। वे गरीब मजदूर के बेटे हैं। करीब 12 लाख रुपये ऊधार लेकर चुनाव लड़े और जीते हैं।

रतलाम से मोटर साइकिल से वे भोपाल पहुंचे हैं। गुरुवार शाम को शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाऊस से कार भेजकर कमलेश्वर को सीएम हाऊस बुलाया। उन्हें मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कमलेश्वर ने मंत्री बनाने की बात की शिवराज सिंह चौहान ने कोई आश्वासन नहीं दिया है। कमलेश्वर की सीएम से मुलाकात उनके ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम ने कराई है।

bhopal

गरीब परिवार से आते हैं डोडियार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जहां अबकी बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से बीजेपी और कांग्रेस के साथ अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की है। वहीं इन प्रत्याशियों में एक प्रत्याशी रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कमलेश डोडियार भी हैं। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले कमलेश डोडियार बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं, जहां उनकी मां मजदूरी करती हैं। इतना ही नहीं डोडियार झोपड़ी में रहते हैं, और कड़ी मशक्कत के साथ अपना जीवन यापन करते हैं।

इस तरह लड़ा चुनाव

बेहद गरीब परिवार से आने वाले कमलेश डोडियार ने कड़ा संघर्ष कर सफलता का मुकाम हासिल किया है, जहां डोडियार ने 12 लाख रुपए का कर्ज लेकर चुनाव लड़ा। इतना ही नहीं डोडियार ने एक वक्त टिफिन बांटने का काम भी किया है। वहीं गांव में चिमनी लगाकर पढ़ाई करने के बाद डोडियार ने रतलाम से अलग-अलग विषयों में ग्रेजुएशन किया है, तो वहीं ग्रेजुएशन के बाद डोडियार ने राजस्थान में कुछ दिन मजदूरी भी की है। वहीं इसी के बाद रुपए जुटाकर डोडियार ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की, जहां जन सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के चलते हैं डोडियार ने विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया, और विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाबी भी हासिल की है।

ये भी पढ़े- Kamlesh Dodiyar: झोपड़ी में रहने वाला मजदूर का बेटा बना MLA, कर्ज लेकर चुनाव लड़ा और जीता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+