मैं राम नहीं कि मेरे दलितों के घर भोजन करने से वे पवित्र हो जाएं: उमा भारती

Recommended Video

    Uma Bharti ने कहा Dalit को अपने घर पर भोजन कराकर होंगी धन्य । वनइंडिया हिंदी

    भोपाल। केंद्र सरकार में मंत्री उमा भारती का कहना है कि वो दलितों के घर जाकर भोजन नहीं करती हैं क्योंकि वो कोई भगवान राम नहीं हैं कि उनके खाना खाने से वो (दलित) पवित्र हो जाएंगे। मध्‍य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में सामाजिक समरसता भोज में शामिल होने गई उमा भारती ने यहां ये बातें कहीं। नौगांव में भाजपा नेता दलितों के घर खाना खाने पहुंते थे लेकिन उमा भारती ने दलित के घर खाना नहीं खाया।

    Uma bharti says in chhatarpur I do not eat food with dalits

    यहां के दादरी गांव में अपने संबोधन में उमा भारती ने कहा कि मैं दलितों के घर भोजन करने का समर्थन जरूर करती हूं लेकिन मैम किसी दलित के घर में भोजन करने नहीं जाती। उन्होंने कहा कि मैं दलितों को अपने घर में भोजन कराती हूं। भारती ने कहा कि मैं कभी सामाजिक समरसता भोजन का हिस्सा नहीं बनती, क्‍योंकि मैं अपने आप को भगवान राम नहीं मानती कि शबरी के घर जाकर भोजन किया तो दलित पवित्र हो जाएंगे। दलित जब मेरे घर में आकर भोजन करेंगे, तब मेरा घर धन्‍य हो जाएगा।

    केंद्रीय मंत्री ने दलितों को दिल्‍ली आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि वहां वह उन्‍हें भोजना कराएंगी। उमा भारती के दलित के घर भोजन ना करने पर पार्टी नेता ने कहा कि उमा भारती न पहले ही भोजन कर लिया था, जिसके चलते उन्होंने दलितों के साथ भोजन नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने भी बाद में सफाई देते हुए कहा कि उन्हें समरसता भोज की जानकारी नहीं थी, इसलिए वो पहले ही भोजन कर चुकी थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+