Ujjain News: क्रिकेट समेत कई खेलों के सटोरियों के अड्डे का पर्दाफाश, डॉलर, यूरो और 15 करोड़ रुपए कैश बरामद
Ujjain News: मध्य प्रदेश में अब तक के इतिहास में संभवत सट्टेबाजी में अब तक का सबसे ज्यादा कैश बरामद करने का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। प्रदेश में अब तक के इतिहास में संभवत: सट्टेबाजी में अब तक का ये सबसे ज्यादा कैश बरामद हुआ है।
उज्जैन और क्राइम ब्रांच पुलिस ने यहां की नील गंगा कॉलोनी में चल रहे ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वालों से लगभग 15 करोड़ रुपए कैश बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस को नोटों की गड्डियां मिली है। जिसमें डॉलर यूरो और पाउंड भी शामिल है।

बता दे कार्रवाई के बाद से उज्जैन पुलिस रातभर से मशीन से नोटों की गिनती कर रही है। इसके अलावा डॉलर, यूरो, पाउंड करंसी भी यहां से बरामद की गई है। पुलिस ने अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 लैपटॉप और 35 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को सूचना मिली थी कि शहर की नील गंगा कॉलोनी के एक मकान में ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। इस पर उन्होंने आनंद आनंद में एक टीम बनाई और यहां पर छापा डालने के लिए अपनी टीम को भेजा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के पास यह जानकारी भी आ गई थी कि यहां से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा कारोबार चल रहा है इसके चलते पहले ही अपनी टीम को बता दिया था कि बड़ी कार्रवाई हो सकती है इसलिए सभी विशेष रूप से अलर्ट रहे।

1 घंटे की सर्चिंग में लगा नोटों का ढेर
रात में पुलिस ने यहां पर डेविड दी थी पुलिस ने जैसे ही कमरों की तलाशी लेना शुरू की, वैसे ही यहां से रुपए मिलते गए। 1 घंटे के भीतर यहां पर नोटों का ढेर लग गया। पुलिस के आला अफसर भी यहां पहुंच गए। उन्होंने रात में नोट गिनने के लिए मशीन मंगवाई और नोट गिनना शुरू कर दिया। सुबह होते-होते 15 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ। आरोपियों के यहां से डॉलर यूरो पाउंड भी बरामद किए गए हैं, लेकिन यह कितने हैं अभी इनकी गिनती नहीं हो सकी है। आरोपियों के पास से 50 मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद हुए हैं।

हर खेल पर लगाते थे सट्टा
आरोपी ऑनलाइन सट्टा हर खेल पर लगा रहे थे। इन दिनों T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट चल रहा है। उसे पर बड़े स्तर पर इनका सट्टा चल रहा है। वही दुनिया भर में हो रहे अन्य खेलों पर भी यहां से सट्टा लगता था।

नोट गिनने की मशीन बुलवाई गई
छापे के दौरान पुलिस टीम को यहां से भारी मात्रा में कैश मिला है। इसकी गिनती के लिए रात को ही पुलिस को मशीन की व्यवस्था करनी पड़ी। इसके बाद ही पूरे कैश की जानकारी सामने आ सकी है।
पुलिस ने निम्नलिखित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
1. रोहित, पिता सुरजीत सिंह, आयु 26, रेलवे कॉलोनी, नीमच, एमपी।
2. गौरव, पिता सूरजमल जैन, आयु 26, कंचननगर, नीमच।
3. मयूर जैन, पिता विजय जैन, आयु 30, बगाना, नीमच।
4. आकाश मसीही, पिता अजय मसीही, आयु 26, मिशन अस्पताल के पास, नीमच।
5. हरीश, पिता राजमल तेली, आयु 36, डाक बंगला रोड, निम्बाहेडा, राजस्थान।
6. गुरप्रीत सिंह, पिता सरदार गुरमिल सिंह, आयु 36, माता नगर, लुधियाना, पंजाब।
7. जसप्रीत उर्फ रूबल, पिता हरमंदर सिंह, आयु 30, 2730 अमरपुरा, लुधियाना, पंजाब।
8. सतप्रीत सिंह, पिता परमजीत सिंह, आयु 34, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, पंजाब।
9. चेतन नेगी, पिता स्व. पूरनचंद नेगी, आयु 37, शराबानगर, लुधियाना, पंजाब।












Click it and Unblock the Notifications