क्वारंटाइन सेंटर के बाथरूम में नहाती युवती का बनाया वीडियो, दो युवक गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में 22 साल की युवती का नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेंल करने का मामला सामने आया है। दो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Two youths shoot obscene video of woman in quarantine bathroom

घटना सागर जिले के एक गांव की है जहां सहेली के साथ दमोह जिले की युवती को प्रशासन ने क्वारंटाइन किया था। सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश बंजारा के मुताबिक, गुरुवार को युवती ने शिकायत में कहा कि दो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया जब वह क्वारंटाइन सेंटर के बाथरूम में नहा रही थी। फिर आरोपी उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे और संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। लेकिन युवती उनके धमकाने से नहीं डरी और उसने थाने में आकर पुलिस से शिकायत कर दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायत के बाद केस दर्ज कर 20 और 23 साल के दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की आगे जांच में जुटी है।

10 माह पूर्व मारी गयी युवती की लाश तलाश रही पुलिस
सिंगरौली जिले में 10 महीने पहले युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी संस्कार जायसवाल से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि उसके और युवती के बीच प्रेम संबंध थे जिसके बाद वह गर्भवती होन पर शादी का दबाव बना रही थी। युवती से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी। लाश दफनाने के लिए उसने एक दिन पहले गड्ढा खोद रखा था। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उस जगह की खुदाई कर रही है जहां युवती की लाश को गाड़ा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+