MP News Damoh: दमोह में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 7 डिब्बे पलटे, सागर-कटनी रूट पूरी तरह बाधित

Damoh Train News: दमोह जिले के पथरिया के पास बुधवार शाम को एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई, जब कटनी से सागर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। शाम करीब 6.30 बजे हादसे में 7 डिब्बे ट्रैक पर पलट गए, जिससे सागर, दमोह और कटनी रूट पूरी तरह से बाधित हो गया है।

रेल पटरियां उखड़ चुकी हैं, जिससे इस प्रमुख रूट पर रेल यातायात ठप हो गया है। दुर्घटना के कारण सागर-कटनी मार्ग पर चलने वाली 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 8 अन्य ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलाया जा रहा है।

Train derails in Patharia Damoh Sagar-Katni route completely disrupted

हादसे के पीछे जमीन धंसने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि जिले में लगातार बारिश हो रही है। रेलवे के अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैक पर आवागमन बहाली का काम तेजी से किया जा रहा है।

Train derails in Patharia Damoh Sagar-Katni route completely disrupted

मालगाड़ी के डिब्बे पलटने के 5 मिनट बाद ही दरभंगा एक्सप्रेस पहुंची, जिसे मौके पर तुरंत रोक दिया गया ताकि कोई दूसरा हादसा न हो। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा करने से पहले अपने ट्रेनों की स्थिति की जांच कर लें और किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगी है।

रेलवे विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सभी संभव प्रयास किए हैं और प्रभावित यात्रियों को यथासंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+