MP News: नर्मदापुरम में भारी बारिश के चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम के हालत, पचमढ़ी में लैंडस्लाइड
MP heavy rain News: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रूबरू कर तेज बारिश हो रही है। प्रदेश के नर्मदा पुरम संभाग में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नर्मदापुरम की निचली बस्तियों में पानी भर गया है। वहीं सड़के भी पानी से लबालब हो चुकी है, जिसके चलते ट्रैफिक जाम हो गया है।
नर्मदापुरम नगर के मुख्य हृदय स्थल मीनाक्षी चौक भी इस बार पहली बारिश में ही जल भराव के हालात निर्मित हो गए, जबकि पिछले कई माह से मीनाक्षी चौराहा चौड़ीकरण के लिए निरंतर नगर पालिका के कुशल इंजीनियर और नगर पालिका अध्यक्ष सहित सीएमओ के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। फिर ऐसे हालात कैसे निर्मित हुए।

वहीं नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले के पचमढ़ी में लैंडस्लाइड होने से रास्ते पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। बता दे पचमढ़ी में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि बारिश के मौसम में पचमढ़ी में घूमने ज्यादा सुरक्षित नहीं माना जाता है। फिर भी पर्यटक हरी-भरी वादियों का नजारा पानी के लिए यहां पर पहुंच रहे है। बताया जा रहा है कि पचमढ़ी में बारिश के कारण पहाड़ धसक गया है। इसके परिणामस्वरूप, पहाड़ से सटे रास्ते में मलबा गिर गया है, जिससे ट्रैफिक ठप हो गया है। रेस्क्यू टीम अब मलबे को हटाने के लिए कार्रवाई में जुटी है।
Recommended Video

जिला प्रशासन के अनुसार, 11 मकानों में नुकसान हुआ है और 1 की मौत हो गई है। जिले में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 2.44 इंच बारिश हुई है। पचमढ़ी में एक लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ से सड़ा रास्ता बंद हो गया है। सीहोर के बुधनी और रेहटी में लगातार हो रही बारिश से घरों और दुकानों में पानी घुस गया है।
आने वाले 3 दिनों तक मध्यप्रदेश में तेज बारिश के लिए अलर्ट जारी है। आज सुबह भोपाल में भी तेज वर्षा हुई है। इंदौर समेत कुल 31 जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, नरसिंहपुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, और पांढुर्णा जिलों में 24 घंटे में 4.5 से 8 इंच तक की बारिश हो सकती है।
21 जून से मध्य प्रदेश में मानसून शुरू हो गया था और इसके बाद से ही तेज बारिश का दौर जारी है। हालांकि, पूर्वी हिस्से में अभी तक सूखा जैसा मौसम है। यहां 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में 2% अधिक बारिश हुई है। अब तक कुल बारिश में 9 प्रतिशत की कमी हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक वार्षिक औसत 12.7 इंच बारिश होनी चाहिए थी, जबकि वास्तव में अब तक 11.6 इंच बारिश हुई है।












Click it and Unblock the Notifications