MP: गाड़ी पर लगे स्क्रैच, मालिक ने ले ली चौकीदार के बेटे की जान, CCTV से हुआ खुलासा
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चौकीदार से बिल्डिंग में रहने वाले व्यापारी की गाड़ी पर गलती से स्क्रैच लग गया था। इस बात से नाराज व्यापारी ने चौकीदार और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट, जिससे चौकीदारी की पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। त्रिवेणी कॉलोनी के वृंदावन धाम अपार्टमेंट में चौकीदार का काम करने वाले अजय प्रसाद गौतम से बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यापारी मुकेश वाधवानी की गाड़ी में स्क्रैच लग गया था। गाड़ी पर स्क्रैच लगा देख व्यापारी मुकेश वाधवानी इतना गुस्से में आ गया कि उसने चौकीदार के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी।
विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आई अजय की गर्भवती पत्नी को भी व्यापारी ने जमकर पीटा। बता दें कि अजय की पत्नी की गर्भ में 9 माह के नवजात बच्चे की मौत गर्भ में ही मौत हो गई। इसकी शिकायत लेकर अजय और उसकी पत्नी पुलिस के पास भी गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बता दे कि घटना का पूरा वाक्या बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications