Mandsaur News: टोल फ्री में कॉल कर बुलाई एम्बुलेंस फिर सिरफिरे ने पत्थर बाजी कर लगा दी आग
Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की एम्बुलेंस में आग लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी पशु एम्बुलेंस में तोड़फोड़ कर आग लगाते दिखाई दे रहा है।
Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के एक सिरफिरे का वीडियो वायरल हो रहा हैं। सुवासरा विधानसभा के कोटड़ा गांव का युवक ग्रामीण पशु एम्बुलेंस पर पथराव करता हुआ दिखाई दे रहा है। इतने से उसका मन नहीं भरा, तो उसने एम्बुलेंस को आग के हवाले कर दिया।
यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। लेकिन वीडियो मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना में पशु चिकित्सक घायल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। लिया है।

सुवासरा थाने के एसआई शिवांशु मालवीय के जानकारी अनुसार सोमवार शाम को उन्हें ग्राम टोकड़ा निवासी अरविंद पिता भगवानलाल पंवार ने पशु एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर 1962 पर सूचना दी कि उसकी गाय और कुत्ते को किसी ने गोली मर दी है। कॉल पर पशु चिकित्सक डॉक्टर सुमित वर्मा दल के साथ शासकीय वाहन से मौके पर पहुंचे।
यहां अरविंद ने शासकीय दल पर पहले तो देरी से पहुंचने का आरोप लगाकर पत्थर चलाए और फिर पशु एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर उसमे आग लगा दी।
आरोपी द्वारा किए गए हमले में पशु चिकित्सक को चोट भी आई है। पुलिस ने डॉक्टर सुमित वर्मा की शिकायत पर आरोपी अरविंद के खिलाफ धारा 353, 332, 427, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्व में भी कर चुका है इसी हरकत
सुवासरा थाने पर पदस्थ एसआई शिवांशु मालवीय के अनुसार आरोपी अरविंद पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर डायल 100 को बुला चुका है। चुकी उसमे पुलिस थी इसलिए उसने कोई हरकत नहीं की। लेकिन इस बार पशु एंबुलेंस को बुलवाकर उसमे तोड़ फोड़ कर आग लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications