Tikamgarh: राजनीतिक दलों के लिए सिरदर्द बनीं नपा CMO हटाई गईं, केंद्रीय मंत्रियों से की गई थी शिकायत
Bundelkhand के टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार की नाक में दम करने वाली नगर पालिका सीएमओ को आखिरकार हटा दिया गया। उनको हटवाने के लिए दो-दो केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखना पड़े थे। भूपेंद्र सिंह के संज्ञान में मामला सामने आने के दो घंटे बाद नपा सीएमएओ रीता कैलासिया को हटाकर एसडीएम सीपी पटेल को सीएमओ का अतिरिक्त समाचार सौंपा गया है।

Tikamgarh नगर पालिका की सीएमओ रीता कैलासिया को विभागीय मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश के बाद तत्काल प्रभाव से हटाते हुए टीकमगढ़ एसडीएम सीपी पटेल को प्रभार सौंप गया है। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी कर सीएमओ रीता कैलासिया को जिला कार्यालय में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि रीता कैलासिया की कार्यशैली और उनके बार-बार अवकाश पर जाने और कई दिनों तक बिना जानकारी के अवकाश पर रहने के कारण नगर पालिका के अधीन चल रहे काम और प्रोजेक्ट डिले हो रहे थे। यहां तक की शहर की सफाई व्यवस्था तक प्रभावित हो रही थी और दीपावली को विधायक को खुद लोगों के साथ ट्रॉली लगाकर शहर में झाडू लगाना पड़ी थी।
दो केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखना पड़ा था
केंद्र सरकार में बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, उनके पूर्व विधायक राकेश गिरी, उनके पहले पूर्व विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ का हटाने के लिए पत्र लिख चुके थे। बीते रोज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी विभागीय मंत्री भूपेंद्र सिंह को पत्र लिखकर टीकमगढ़ नपा सीएमओ रीता को हटाने की बात कही थी।
भूपेंद्र सिंह बोले-पत्र लिखने की आवश्यकता नहीं थी, एक फोन पर भी हटा देते
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से गुरुवार को मीडिया से रुबरु हो रहे थे। उनसे जब केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा नपा सीएमओ के पत्र लिखे जाने का सवाल पूछा गया तो वे बोले, केंद्रीय मंत्री हमारे वरिष्ठ हैं। उन्हें पत्र लिखने की आवश्यकता नहीं थी, वे केवल फोन पर बोल देते तो हम सीएमओ को हटा देते। इस मामले में भी ऐसा ही होगा। इसके दो घंटे बाद कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications