Shivpuri: माधव नेशनल पार्क में अब 'टाइगर राज', बाघों को खुले जंगल में छोड़ने की तैयारी
Tiger Relocation Project माधव नेशनल पार्क के बाड़े में बंद बाघ—बाघिन को अब खुले जंगल में आजाद करने का समय आ गया है। बांधवगढ़ की बाघिन और सतपुड़ा से आए बाघ जिन बाड़ों में बंद हैं, उनके बाड़े के गेटों को खोल दिया जाएगा।

टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क के जंगल में एक-दो दिन में 'टाइगर राज' हो जाएगा। बता दें कि बीते 10 मार्च 2023 को बांधवगढ़ से बाघिन और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से नर बाघ को बाड़े में छोड़ा गया था। इन दोनों को सोमवार के बाद कभी भी बाड़े में छोड़ा जा सकता है। इधर पन्ना टाइगर रिजर्व से लाई गई बाघिन को अभी बाड़े से आजाद होने में थोड़ा समय लगेगा।

पन्ना टाइगर रिजर्व से बाद में आई थी बाघिन
माधव नेशनल पार्क के डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा इस पूरे टाइगर प्रोजेक्ट की कमान संभाल रहे हैं। उनकी देखरेख में मप्र के तीन टाइगर रिजर्व से बाघ लाए गए थे। इनमें पन्ना टाइगर रिजर्व से तय समय पर बाघिन जंगल में चली गई थी, इस कारण उसे लाने में तीन दिन की देरी हो गई थी। जबकि बांधवगढ़ से बाघिन और सतपुड़ा से बाघ को तय समय पर लाया गया था, जिन्हें 10 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो बाघों को छोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications