ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम: बेवफाई पर प्रेमिका ने फूंका प्रेमी का घर, शादी वाले दिन पेट्रोल डाल लगाई आग

Thukra ke Mera Pyar Mera Intkam Jabalpur Love Revenge: मध्यप्रदेश के जबलपुर में ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम...जैसा रियल मामला सामने आया है। प्यार में डूबी एक युवती को जब अपने प्रेमी की बेवफाई का पता चला, तो उसका भरोसा और सब्र दोनों टूट गए। तब प्रेमिका ने अपने प्रेमी की बेवफाई का बदला उसका घर फूंककर लिया। प्रेमी मंदिर में दूसरी लड़की के साथ शादी रचा रहा था और पहली गर्लफ्रेंड को जैसे ही यह खबर मिली, उसके गुस्से ने ऐसा रूप ले लिया कि वह सीधे प्रेमी के घर पहुंची और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

राजस्थान पत्रिका वेबसाइट की खबर के अनुसार प्रेमिका द्वारा प्रेमी का घर जलाने का पूरा मामला जबलपुर शहर के अधारताल इलाके का है। रोहित (काल्पनिक नाम) का करीब दो साल से सपना (काल्पनिक नाम) से अफेयर चल रहा था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुके थे। सपना का दावा है कि रोहित ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन हाल ही में रोहित ने दूसरी लड़की, काजल (काल्पनिक नाम), से रिश्ता जोड़ लिया।

Jabalpur Love Revenge

शुक्रवार को रोहित काजल के साथ मंदिर में शादी कर रहा था। जैसे ही सपना को यह खबर मिली, उसके कदम खुद-ब-खुद रोहित के घर की ओर बढ़ गए। पड़ोसियों के मुताबिक, युवती ने घर के बाहर शोर मचाया और रोहित की मां से झगड़ा भी किया। इसके बाद वह अंदर घुसी और पेट्रोल डालकर कमरों में आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सामान जलकर खाक हो गया।

वहीं सपना का कहना है कि उसने जानबूझकर आग नहीं लगाई। उसका आरोप है कि जब वह घर पहुंची, तो परिवारवालों ने धक्का-मुक्की की और इसी अफरातफरी में आग लग गई। दूसरी तरफ रोहित का परिवार कह रहा है कि सपना पहले से शादीशुदा है और अब उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने सपना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सारे पक्षों से पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+