विधायक रामबाई सिंह के बेटे समेत तीन घायल, बांदकपुर के पास कार पलटी
Damoh News, दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधायक रामबाई का बेटा सहित तीन अन्य कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब रामबाई सिंह का बेटा अपने तीन अन्य साथियों के साथ बांदकपुर बाइपास से होकर जा रहा था। इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। सभी घायलों का हाल जानने कलेक्टर एवं एसपी स्वयं अस्पताल पहुंचे। जानकारी अनुसार दमोह देहात थाना अंतर्गत बांदकपुर दमोह बाइपास मार्ग पर हुए हादसे के बाद कार पलटने से विधायक रामबाई का बेटा देवराज, अंकित मिश्रा, अनिकेत पटेल एवं हर्षित ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी लगने के बाद तत्काल ही सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया।
बताया गया है कि कार का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमोह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही दमोह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह तत्काल घायलों की जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और 108 की मदद से जबलपुर रैफर कराया। विधायक रामबाई भी 108 से घायलों के साथ जबलपुर रवाना हुई।












Click it and Unblock the Notifications