MP News: रंग पंचमी भीगेगी इस बार, मध्य प्रदेश के 13 जिलों में तीन दिन का अलर्ट, आंधी और बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। प्रदेश के 13 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा। खासकर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश के साथ आंधी चल सकती है।

Three-day alert in Madhya Pradesh districts on Rang Panchami possibility of Rain MP weather

30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक हो सकती है। इस सिस्टम का असर मालवा, निमाड़ और पश्चिमी मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश और आंधी का यह सिलसिला रंग पंचमी तक जारी रह सकता है। यानी होली के बाद भी प्रदेश के आधे हिस्से में बादल बरसते रहेंगे।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, धार, रतलाम, खरगोन, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में गर्मी और ठंडक का मिला-जुला असर रहा। धार और रतलाम में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं, रात का सबसे कम तापमान नौगांव में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि दिन में बादल छाने से गर्मी से राहत मिलेगी।

रंग पंचमी भी रहेगी भीगी-भीगी

रंग पंचमी के मौके पर भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल और बारिश का असर दिखेगा। खासकर इंदौर और उज्जैन संभाग में फाग उत्सव के दौरान भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि 17 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में यह सिस्टम एक्टिव रहेगा, जिससे बारिश और हवाओं का असर बना रहेगा।

किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को भी सलाह दी है कि वे मौसम को देखते हुए कटाई और अन्य कृषि कार्य सावधानी से करें। हवाओं और बारिश के चलते फसल को नुकसान हो सकता है। साथ ही, आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं से भी सतर्क रहने की जरूरत है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजधानी भोपाल में भी

राजधानी भोपाल में मंगलवार को बादल छाए रहे और दिनभर ठंडी हवाएं चलीं। अगले 48 घंटे तक राजधानी समेत आसपास के जिलों में हल्की बारिश और आंधी के साथ मौसम ठंडा बना रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 मार्च के बाद ही मौसम सामान्य हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+