हवालात में बंद चोर को देख युवक बोला , 'सर! ये तो मेरी अंडरवियर है'
इंदौर के एक पुलिस स्टेशन में मंगलावर को उस समय लोगों की हंसी छूट गई जब एक चोर को देखकर एक युवक बोला इसने मेरा अंडरवियर पहन रखा है। दरअसल शहर के कई हॉस्टलों में काफी समय तक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसके चलते काफी समय से पुलिस परेशान थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। क्राइम ब्रांच ने चोर को पकड़ने के लिए मुखिबरों का सहारा लिया। क्राइम ब्रांच की एक टीम को कुछ होस्टलों पर नजर रखने को कहा था। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक सोने की चेन व मोबाइल लेकर आईटी पार्क चौराहा पर बेचने की नीयत से घूम रहा है।

पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोर का नाम संजय पिता प्रेमलाल (20) निवासी नर्मदा नगर, खंडवा रोड बताया।पूछताछ के दौरान उसने कबूला की वह कुछ दिन पहले टैगोर बायज होस्टल में घुसा था और होस्टल में रहने वाले छात्रों के मोबाइल, सोने की चेन, चार घड़ी, जूते व अन्य सामान चुराया थे। इसके बाद पुलिस ने हॉस्टल के कुछ छात्रों को सामान की शिनाख्त के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया।
चोर को देख कर अचनाक एक युवक बोल पड़ा कि सर इसने जो अंडरवियर पहनी हुई है वह मेरी है। यह सुनकर पुलिस स्टेशन में मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। दरअसल युवक उसी नया अंडरवियर खरीद कर लाया था। जिसे चोर चोरी करके ले गया। पकड़े गए चोर के पास से काफी संख्या में एटीम कार्ड, सोने की चेन, पर्स आदि मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications