MP Weather News: भोपाल-इंदौर समिति प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश
Bhopal News: मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार आंधी बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। यह स्थिति प्रदेश में तीन सिस्टम के आने के कारण बनी हुई है जिसमें वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) साइक्लोनिक सरकुलेशन और ट्रक लाइन एक्टिव है।
सोमवार को नर्मदा पुरम रतलाम में करीब एक इंच से ज्यादा बारिश हुई वहीं भोपाल छिंदवाड़ा सागर ग्वालियर समिति कई जिलों में जमकर पानी गिरा। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा इंदौर भोपाल सुमित 43 जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश होगी।

भोपाल मौसम कैंद्र के सीनियर वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम, और एक ट्रफ लाइन एक्टिव हैं। इसके कारण बारिश की गतिविधियाँ चल रही हैं। आने वाले दिनों में भी तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मानसून स्थिर रहा है, और इसका आगामी दिनों में विस्तार होने की उम्मीद है।
मानसून अब तक 32 जिलों में पहुंच चुका है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर शामिल हैं। मंगलवार को इसका प्रभाव पूर्वी हिस्से के जिलों में भी हो सकता है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधियाँ हो रही हैं। 25-26 जून को बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications