MP Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओला गिरने की भी आशंका, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

MP weather News: मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा एमपी के 22 जिलों में 1 दिसंबर तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। बाकी के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते दिन राजधानी सहित कई जिलों में हुई बूंदाबांदी से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है।

एमपी के कई जिलों में ओला गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और भोपाल संभाग में दिन का तापमान और गिरेगा। वहीं कुछ जगहों पर ओला गिरने की भी आशंका है। आज इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, पन्ना, सागर, भोपाल में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। भोपाल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में कोहरा रहेगा। इस वजह से विजिबिलिटी काफी कम रहेगी।

There is possibility of hailstorm in many districts of MP, Meteorological Department issued alert

1 दिसंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

भोपाल मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 1 दिसंबर तक बारिश का द्वारा जारी रहेगा। डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदा पुरम हरदा, बुरहानपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल समिति कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम तक की बारिश देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+