साइको किलर शिवप्रसाद : आधी रात में 5 चौकीदारों को सुलाया मौत की नींद, ऐसे पकड़ा गया हत्यारा
सागर, 2 सितंबर। मप्र के सागर में 4 चौकीदार को नींद में ही मौत के घाट उतारने वाला सीरियल किलर को सागर पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। इसके पहले उसने भोपाल में भी एक चौकीदार की हत्या कर दी थी। सागर में आॅर्ट एंड कामर्स काॅलेज के चौकीदार की हत्या के बाद वह उसका मोबाइल ले गया था। सिम निकालकर फेंक दी थी। इसी मोबाइल के सहारे पुलिस उसकी गिरफ्तारी कर सकी है।

सागर से राजधानी तक बस में सफर करते हुए भोपाल पहुंच गया
सागर में 5 चौकीदार पर रात में सोते समय हमला कर 4 की हत्याएं करने वाला सीरियल किलर बीते रोज राजधानी भोपाल पहुंच गया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उसने खजूरी थाना इलाके में स्थित एक गोराजी मार्बल एंड टाइल्स की दुकान में सो रहे चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी। इधर सागर पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका पीछा कर रही थी। उसे तड़के सुबह गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले में खुद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक के बाद एक चौकीदार की हत्या करने वाले अपराधी को पकड़ लिया गया हैं। उसने भोपाल में हुई चौकीदार की हत्या करना स्वीकार किया है। बाकी हत्याओं को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

माॅर्बल फैक्टरी में कुर्सी पर सो रहे चौकीदार को बेरहमी से मार दिया
पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार सीरियल किलर सागर जिले का रहने वाला है। वह सनकी और साइको किलर भोपाल के खजूरी बाग इलाके से गिरफ्तार हुआ है। उसने इलाके में माॅर्बल फैक्टरी में कुर्सी पर सो रहे चौकीदार को बेरहमी से मार दिया था। भोपाल पुलिस को जब तक इस घटना का पता चला, सागर पुलिस ने उससे पहले ही उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया था। सागर पुलिस 30 सितम्बर से उसका पीछा कर रही थी। उसने आॅर्ट एंड कामर्स काॅलेज के जिस चौकीदार की हत्या के बाद मोबाइल उठाकर अपनी सिम डाली थी। उसी मोबाइल को ट्रेस करते हुए पुलिस उसका पीछा करत हुए भोपाल पहुंची थी।

साइको किलर का नाम शिवप्रसाद है, वह केसली के कैंकरा का रहने वाला है
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सीरियल किलर का नाम शिव प्रसाद है। वह सागर जिले के केसली ब्लाॅक के कैंकरा गंव का रहने वाला है। शुरुआती तौर पर वह मानसिक रोगी लग रहा है। हालांकि शारीरिक रुप से वह एकदम दुरुस्त है। उसने सागर और भोपाल में हत्याएं की हैं। सबसे अहम बात सागर में हत्याओं के बाद उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया था। उसी आधार पर पुलिस ने उसका स्कैच जारी किया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे धर दबोचा गया है। भोपाल में हत्या के बाद चौकीदार का मोबाइल भी उसने उठा लिया था।

सागर में रतौना में हत्या करने के बाद खुरई रोड पर पहुंचा था
सागर में रतौना में दो दिन पहले हत्या करने के बाद वह खुरई रोड पर एक ट्रेक्टर एजेंसी के पास पहुंचा था। यहां भी उसका इरादा एक चौकीदार की हत्या करने का था, लेकिन चौकीदार जाग रहा था। शो-रुम के बाहर कुछ मवेशी लड़ रहे थे, चौकीदार उन्हें भगाने आया तो सफेद शर्ट और हाॅफ पेंट पहने यह संदिग्ध सीरियल किलर उससे बीड़ी मांग रहा था। पहले तो चौकीदार ने अनसुना कर दिया बाद में उसने बीड़ी दे दी थी। वह संदिग्ध व्यक्ति उससे कह रहा था, रात में सोने वाले लोगों पर मुझे गुस्सा आता है। उसने बीड़ी तो मांगी थी, लेकिन वह कैमरे से बच रहा था।

300 से अधिक पुलिकर्मी, 5 थानों की पुलिस तलाश में जुटी थी
चार सीरियल किलिंग के बाद पुलिस प्रशासन सकते में था और शहर में लोग दहशत में थे। पुलिस अधिक्षक तरुण नायक ने दो दिन पहले लगभग पूरा पुलिस महकमा सीरियल किलर की तलाश में लगा दिया था। जानकारी अनुसार पांच थानों की पुलिस, 5 थाना प्रभारी, 15 टीमें और 300 से अधिक पुलिस जवान बीते 48 घंटे से हत्यारे का सुराग लगाने में जुटे थे। एक टीम उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा करते हुए भोपाल तक पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications