Sagar: कोर्ट का आदेश महापौर के घर पर नोटिस चस्पा कर तामील करें, पेश होने का आदेश
सागर, 7 अगस्त। कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी रही निधि सुनील जैन की महापौर का चुनाव शून्य घोषित करने की याचिका कोर्ट ने स्वीकार करते हुए कलेक्टर, महापौर सहित 11 प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। बीते रोज कोर्ट कर्मचारी नोटिस लेकर महापौर के घर पहुंचा था, लेकिन वहां ताला पडा मिला। बाद में वह महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचा, लेकिन उसे मंच पर नहीं जाने दिया गया, जिस कारण वह बैरंग लौटा और कोर्ट को इसकी जानकारी दी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि महापौर के घर पर नोटिस चस्पा कर तामील कराया जाए।

शनिवार को महापौर संगीता तिवारी का शपथ ग्रहण समारोह था। उधर कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन की याचिका पर कोर्ट से कलेक्टर, महापौर सहित सभी 8 महापौर प्रत्याशी व अन्य प्रतिवादियों को कोर्ट में प्रस्तुत होने नोटिस जारी किए गए हैं। बीते रोज कोर्ट का कर्मचारी नोटिस लेकर महापौर संगीता तिवारी के घर पहुंचा था, लेकिन उनका शपथ ग्रहण समारोह होना था, इस कारण घर पर कोई नहीं मिला। गेट पर ताला लगा हुआ था। उसे बताया गया कि मोतीनगर चौराहे पर स्थित सभागार में शपथ ग्रहण चल रहा है। कोर्ट कर्मचारी वहां पहुंचा भी, लेकिन वह मंच पर मौजूद महापौर संगीता तिवारी तक नहीं पहुंच पाया। उसे मंच पर जाने से रोक दिया गया था। वह वापस लौटा और कोर्ट को इसकी जानकारी दी। कोर्ट के न्यायाधीश ने अब नोटिस महापौर के घर पर चस्पा कर तामील कराने के आदेश दिए हैं।
चुनाव प्रभावित कराने, वोट पाने गड़बड़ियों के आरोप
कांग्रेस की प्रत्याशी रही निधि जैन के वकील अंकलेश्वर दुबे ने बताया कि उन्होंने निधि जैन की तरफ से कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें महापौर चुनाव के दौरान भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए बीएलसी हितग्राहियों के खातों में एक-एक लाख रुपए की किस्त डलवाई, रात में राशन बंटवाया, चुनाव प्रभावित करने के लिए अन्य कई हथकंडे अपनाए थे। इसको लेकर कोर्ट ने सभी 8 प्रत्याशियों, जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications