Sagar News: BMC हॉस्‍प‍िटल में पर‍िजन का उपद्रव, पलंग, ECG, आईवी स्टैंड तोड़े, डॉक्‍टरों ने भागकर जान बचाई

सागर, 28 जुलाई। मप्र के सागर में बुंदेलखंड मेड‍िकल कॉलेज की आपात च‍िक‍ित्‍सा ईकाई में एक मरीज के परिजन ने जमकर हंगामा खडा कर द‍िया। जैसे ही डॉक्‍टरों ने मह‍िला मरीज को मृत घोष‍ित किया तो पर‍िजन हंगामा करने लगे। ड्यूटी डॉक्‍टरों और स्‍टाफ से जमकर गाली-गलौज क‍िया, जब उन्‍हें रोका तो डॉक्‍टर्स ड्यूटी रुम और वार्ड में जमकर तोड़फोड़ कर दी। ईसीजी मशीन तोड़ दी, पलंग पलटा द‍िए, पर्दे और आईवी स्‍टैंड तक तोड़ द‍िया।

बीएमसी में मरीज के मृत घोष‍ित करते ही परिजन ने तोड़फोड़ कर दी

बीएमसी से म‍िली जानकारी अनुसार शाम करीब 4.42 पर कुछ लोग एक 25 वर्षीय मह‍िला मरीज ज्‍योत‍ि व‍िश्‍वकर्मा न‍िवासी सुआतला गांव थाना गोपालगंज को कैजुअल्‍टी लेकर पहुंचे थे। ड्यूटी डॉक्‍टरों ने जब उसका चैकअप क‍िया और ईसीजी मशीन लगाई तो मह‍िला की सांस नहीं चल रही थी, उसे मृत अवस्‍था में ही बीएमसी लाया गया था। डॉक्‍टरों ने जब जानकारी ली तो बताया गया कि उसे घर पर करंट लगा था, ज‍िसके बाद पर‍िजन उसे तत्‍काल बीएमसी लेकर आए हैं।

बीएमसी में टूटी पडी ईसीजी मशीन

मृत होने की जानकारी म‍िलते ही हंगामा शुरू कर द‍िया
पर‍िजन व साथ आए लोगों को जैसे ही पता चला कि ज्‍योत‍ि की मौत हो चुकी है और डॉक्‍टरों ने हाथ खड़े कर द‍िए तो वे ब‍िफर पडे और ड्यूटी डॉक्‍टरों से बोले कि मरीज का इलाज कर उसे पैरों पर खडा करो, क‍िस काम के डॉक्‍टर हो? जब सीएमओ और अन्‍य स्‍टाफ उन्‍हें समझाने की कोश‍िश करने लगा कि मह‍िला को आप लोग मृत अवस्‍था में ही लाएं हैं, तो वे हंगामा करने लगे। डॉक्‍टर और स्‍टाफ से खूब गाली-गलौज क‍िया और मारने पर आमादा हो गए।

मृत होने की जानकारी म‍िलते ही हंगामा शुरू कर द‍िया

ECG मशीन तोड़ी, पलंग उठाकर पटक द‍िए, मरीजों में दहशत
बीएमसी अधीक्षक डॉ. एसके प‍िप्‍पल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत‍िका ज्‍योत‍ि व‍िश्‍वकर्मा के परिजन और अन्‍य लोगों ने कैजुअल्‍टी के वार्ड नंबर 1 में जमकर उत्‍पात मचाना शुरू कर द‍िया। जोर-जोर से हो हल्‍ला करने के साथ ही खाली पलंगों को उठाकर पलटा द‍िया, ईसीजी मशीन को तोड़ द‍िया, आईवी स्‍टैंड उठाकर फैंक द‍िए। करीब 20 म‍िनट तक यहां जमकर हंगामा बरपाते रहे। प्रबंधन ने गार्डों को और पुल‍िस को बुलाया तब कहीं मामला शांत हो सका।

पर‍िवहन मंत्री के यहां से फोन भी आया था
बीएमसी प्रबंधन के अनुसार मृत‍िका ज्‍योत‍ि व‍िश्‍वकर्मा के बेहतर और तत्‍काल इलाज के ल‍िए पर‍िवहन एवं राजस्‍व मंत्री गोव‍िंद राजपूत के यहां से फोन भी आया था। सुआतला उनकी व‍िधानसभा क्षेत्र में आता है। फोन के बाद आईसीयू में एक पलंग ज्‍योत‍ि के ल‍िए आरक्ष‍ित तक कर ल‍िया गया था। बावजूद इसके पर‍िजन ने तोड़फोड़ मचा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+