शिक्षक ने मास्क को ही बना दिया 'किताब', कोरोना से बचाव के साथ-साथ हो रही पढ़ाई

कटनी। कोरोना महामारी की आपदा को कई लोगों ने अवसर में बदला है। देशभर में जहां स्कूलें बंद हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के शिक्षक अजय सोनी ने बच्चों को पढ़ाने का अनोखा जुगाड़ निकाला है। अजय ने मास्क को ही 'किताब' बना डाला है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी हो रही है और साथ में कोरोना वायरस से बचाव भी।

कोरोना से बचाव भी और पढ़ाई भी

कोरोना से बचाव भी और पढ़ाई भी

दरअसल, यह नवाचार मध्य प्रदेश के कटली जिले के बड़गांव जन शिक्षा केन्द्र के प्राथमिक शाला लाटपहाड़ी के शिक्षक अजय सोनी ने किया है। अजय सोनी ने बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई करने का अनूठा प्रयोग किया और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाए जाने वाले मास्क को ही बच्चों की किताब बना डाला।

 यह जानकारी लिखी मास्क पर

यह जानकारी लिखी मास्क पर

शिक्षक अजय सोनी ने नवाचार करते हुए बच्चों के मास्क पर दिन, महीने, हिन्दी, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों की ऐसी छोटी छोटी जानकारी लिख दी, जो उनकी कक्षाओं में उन्हें पढ़ाई जानी थी, लेकिन कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से पढ़ाई नहीं हो पाई।

 सोशल मीडिया पर हो रही सराहना

सोशल मीडिया पर हो रही सराहना

एक दूसरे के मास्क पर हिन्दी अंग्रेजी के अक्षर, दिन महीनों के नाम, विलोम शब्द, समानार्थी शब्द आदि लिखे होने से बच्चे खेल-खेल में ही इन्हें याद कर रहे हैं और कोरोना से बचाव के साथ साथ पढ़ाई भी कर रहे हैं। बच्चों को भी शिक्षक अजय सोनी का ये अनूठा प्रयोग काफी अच्छा लग रहा है। सोशल मीडिया पर भी शिक्षक अजय सोनी की काफी सराहना हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+