Teacher: चुंगे पर भजन सुनकर भन्नाया टीचर, तिलक लगाए बच्चों से करने लगा मुक्केबाजी, फिर हुई कार्रवाई
(Teacher) क्या आपने कभी सुना है कि भजन सुनकर कोई भड़क जाए, टेंशन में आ जाए। कुछ ऐसा मप्र के छिंदवाड़ा जिले में हुआ, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। घोराड गांव के एक सरकारी मिडिल स्कूल के टीचर को मंदिर के चुंगो में बज रहे भजनों की आवाज इतनी चुभी कि वह टेंशन में आ गया। तिलक लगाकर स्कूल पहुंचे बच्चों के साथ वह मुक्केबाजी करना लगा। रोते-बिलखते छात्रों की शिकायत पर टीचर को स्कूल से हटा दिया है।

छात्रों के माथे पर तिलक देख टेंशन
छिंदवाड़ा जिले के घोराड मिडिल स्कूल में यह मामला सामने आया। यहां ओमप्रकाश ढोके नाम का शिक्षक पदस्थ है। ड्यूटी के दौरान स्कूल पहुंचे 6 वीं- 7 वीं के बच्चों को ओमप्रकाश ने जब तिलक लगाए देखा तो वह सनक गया। एक के बाद एक कई बच्चे माथे पर तिलक लगाए हुए थे। जिसे देख टीचर टेंशन में आ गया। अचानक ना जाने उसे क्या हुआ कि उसने अपनी शर्ट की बाहें मोड़ी और बच्चों के साथ मुक्केबाजी करने लगा। बच्चे रोने लगे, उसके बाबजूद भी उन पर मुक्के चलाता रहा।

मंदिर में चुंगो की आवाज से था परेशान
दरअसल स्कूल के अन्य स्टाफ ने बताया कि तिलक देख छात्रों से मारपीट करने वाला ओमप्रकाश वहां मंदिर में बज रहे भजनों से परेशान था। चुंगो की तेज आवाज उसे सहन नहीं हो रही। भजनों के सुनते हुए जब वह स्कूल पहुंचा तो अन्य शिक्षकों के साथ भी असामान्य व्यवहार करने का प्रयास कर रहा था। थोड़ी देर बाद स्कूल आ रहे बच्चों पर उसकी नजर पड़ी तो उसने रौद्र रूप धारण कर लिया। बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो अन्य स्टाफ बाहर आया।

अगले दिन बच्चों के पैरेंट्स ने मचाया हंगामा
अपने टीचर से पिटे बच्चों की जब स्कूल प्रबंधन ने सुध नहीं ली, तो फिर उन्होंने घर पहुंचकर अपने पैरेंट्स को इस घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद अगले दिन बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा मचाना शुरू की। पहले तो स्कूल प्रबंधन इस घटना को सामान्य बताने में जुटा था, बाद में जब मौके पर कुछ हिंदूवादी संगठन के नेता पहुंचे और बबाल बड़ा, तो मामले की जानकारी बिछुआ विकासखंड अधिकारी से की गई।

पुलिस में शिकायत, आरोपी टीचर को स्कूल से हटाया
मामले ने जब तूल पकड़ा तो आरोपी टीचर ओमप्रकाश ढोके को घोराड मिडिल स्कूल से हटा दिया गया है। मामले की विभागीय और पुलिस जांच पूरी न होने तक फिलहाल आमाझिरीकला स्कूल में पोस्टिंग की गई है। पुलिस ने भी बच्चों के इस मामले को गंभीरता से लिया है। छात्रों, उनके अभिभावकों और स्कूल स्टाफ के बयान दर्ज किए गए है। बच्चों की पीठ पर मुक्के मारने से बच्चे कराहते रहे और सूजन भी आ गई।

मनोचिकित्सक ने बताई यह वजह
जो टीचर कल तक बच्चों को पढ़ता था, वह अचानक ऐसी स्थिति में पहुँच जाए यह बात हर किसी के गले नहीं उतर रही। पीड़ित बच्चों ने जो आपबीती सुनाई, वह हैरान कर देने वाली है। मनोचिकित्सक का कहना है कि कई बार सामान्य व्यक्ति में अचानक इस तरह की लक्षण उत्पन्न हो जाते है। जिसे सामान्य रूप में हम सनक कह सकते है। किसी पर इसका ज्यादा देर असर रहता है, तो किसी पर क्षणिक। ओमप्रकाश के केस में भी ऐसा ही है, मंदिर में भजन की आवाज और उसी धार्मिक माहौल में बच्चों के माथे पर तिलक देख कुछ क्षण के लिए मेंटल हेल्थ बिगड़ी। नतीजतन वह सामने नजर आए बच्चों को ही पीटने लगा।












Click it and Unblock the Notifications