टाइगर स्टेट MP में बढ़ रहे सियासी टाइगर, ये नया टाइगर किसकी बाजी पलटेंगा..

भोपाल, 21 अगस्त: बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन होने के बाद ओबीसी क्रेडर नेता प्रीतम लोधी का नया रूप सामने आया है। फेसबुक पर उनकी एक पोस्ट सियासी गलियारें को नई हवा दे रही है। प्रीतम ने पोस्ट में लिखा है कि 'याद रखना भाइयों टाइगर अभी जिंदा है'। मप्र के सीएम शिवराज सिंह भी कई मंचों से यह डायलॉग बोल चुकें है। पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री और फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती के करीबी प्रीतम क्या अब, नई राह पर चल पड़े है?

मप्र में एक और सियासी टाइगर !

ब्राह्मणों पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे एमपी के बीजेपी से निष्काषित नेता प्रीतम सिंह लोधी अब नए अवतार में है। फेसबुक पर जिस अंदाज में उन्होंने अपनी प्रोफाइल अपडेट करते हुए पोस्ट की उससे तो यही लगता है कि टाइगर स्टेट का दर्जा वाले इस राज्य में एक और सियासी टाइगर लॉन्च हो गया है। पार्टी से निष्कासन के बाद प्रीतम अब पहले से ज्यादा फॉर्म में नजर आ रहे है। प्रीतम ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि

हारी हुई बाजी को जो पलट दे, उसे बाजीगर कहते हैं, और याद रखना मेरे भाइयों टाइगर अभी जिंदा है।

-आपका अपना प्रीतम लोधी

आखिर किसकी बाजी पलटने की बात...?

आखिर किसकी बाजी पलटने की बात...?

प्रीतम की इस फेसबुक पोस्ट से चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। राजनीतिक पंडित भी प्रीतम की इस पोस्ट के कई मायने निकाल रहे है। क्योकि ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने के बाद प्रीतम को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि बीजेपी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देंगी। प्रदेश भर में ब्राह्मणों के बढ़ते आक्रोश, फिर बीजेपी की हो रही किरकिरी से पार्टी को बड़ा फैसला लेना पड़ा। अगले साल एमपी में विधानसभा चुनाव है। ओबीसी क्रेडर पर बीजेपी का ज्यादा फोकस है। इसी को भांपते हुए क्या प्रीतम ने बाजी पलटने की भभकी दी है? क्या यह बाजी बीजेपी के पलटने का शंखनाद किया गया है?

हो रहा शक्ति प्रदर्शन, पूरे देश में दौरे का ऐलान

हो रहा शक्ति प्रदर्शन, पूरे देश में दौरे का ऐलान

शिवपुरी जिले के पिछोर से ताल्लुक रखने वाले प्रीतम लोधी ने अपने विवादित बयान पर मांफी भी मांग चुके है। ग्वालियर पहुंचने पर स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। 'प्रीतम लोधी बायकॉट हैशटैग' के जबाब में अब समर्थकों की भीड़ प्रीतम को चंबल का शेर कहकर पुकार रही है। MLA प्रीतम ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि मप्र के साथ पूरे देश के हर राज्य का दौरा करेंगे।

CM शिवराज सिंह का डायलॉग

CM शिवराज सिंह का डायलॉग

प्रीतम लोधी ने अपनी पोस्ट में जिस डायलॉग का इस्तेमाल किया है, वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई मंचो, सभाओं में बोलते दिखाई दे चुकें है। 'टाइगर अभी जिंदा है..' यह बोलते हुए सीएम शिवराज अक्सर विपक्ष को घेरते नजर आए है। लेकिन उसी डायलॉग को अब प्रीतम लोधी ने अपनी जरुरत बना लिया है, या यूं कहें कि अपनी अलग सियासत का हथियार। जिसके सहारे वह अपने समर्थकों को बताने की कोशिश कर रहे है कि वह पलटने वाले बाजीगर है।

उमा संग प्रीतम की नई पटकथा

उमा संग प्रीतम की नई पटकथा

प्रीतम लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बेहद करीबी माने जाते है। उमा पहले से प्रदेश में शराब नीति में बदलाव को लेकर सरकार के खिलाफ मुखर है। ब्राह्मणों पर टिप्पणी फिर बढ़ते विरोध के बाद माफी मांगते वक्त भी प्रीतम ने उमा भारती का जिक्र किया था। प्रदेश में ओबीसी का बड़ा वोट बैंक भी है, ऐसी मौजूदा परिस्थितियों में उमा और प्रीतम का साथ बीजेपी को परेशान करने वाला हो सकता है। खुलकर भले ही कोई न बोले लेकिन इशारों में लिखी जा रही इबारते नई पटकथा से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+