प्रेमी की शादी में अचानक प्रेमिका की एंट्री, गेट पर गिड़गिड़ाते हुए बोली-'मेरे बाबू मुझे बता तो देते'

होशंगाबाद, 10 जुलाई। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद शहर के कोठी बाजार स्थित कामाख्या गार्डन में आयोजित शादी समारोह में अचानक प्रेमिका की एंट्री ने हर किसी को चौंका दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है।

Sudden entry of girlfriend in lovers wedding

बता दें कि जासलपुर निवासी युवक की मालाखेड़ी निवासी युवती से शादी हो रही थी। इसी के दौरान भोपाल से उसकी प्रेमिका को सूचना लगी कि उसका प्रेमी होशंगाबाद के किसी गार्डन में शादी कर रहा है तो वहां भोपाल से गुरुवार देर शाम कामाख्या गार्डन पर पहुंच गई। यहां प्रेमिका को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

वह प्रेमी से मिलने के लिए गेट पर खड़े होकर गुहार लगाती रही और रोती बिलखती रही, लेकिन किसी ने उसकी ना सुनी और सिटी पुलिस ने उसे कोतवाली ले गए कोतवाली टीआई संतोष चौहान ने बताया कि महिला अध्यक्ष उप निरीक्षक श्रद्धा राजपूत को भेजा गया था। युवती को थाने में लाकर पूछताछ की तो उसने कई आरोप लगाए। हालांकि उसने किसी तरह की रिपोर्ट नहीं लिखवाई है और वापस शादी समारोह में चली गई।

बता दें कि युवती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैरिज गार्डन के दरवाजे पर खड़ी होकर अंदर प्रवेश के लिए गिड़गिड़ाती दिखी। वीडियो में वह कह रही है कि 'मुझे बाबू तुम शादी कर रहे हो। मुझे एक बार बता तो देते। तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया और सभी से गेट पर खड़े होकर शादी में आए लोगों से दूर होकर दूल्हे से मिलने की गुहार लगाती रही। वहीं, शादी में मौजूद लोगों ने युवती को दूल्हे से मिलने नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+