CM Mohan yadav को बधाई देने का ऐसा जूनून कि उज्जैन से पैदल भोपाल पहुंच गए ये समर्थक

CM Mohan yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं देने श्री जसवंत सिंह आंजना, श्री संतोष शर्मा, संजय आंजना और शुभम पांचाल उज्जैन से पैदल चलकर विन्ध्य कोठी भोपाल आये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा सत्र चलने से आंजना और साथियों को विधानसभा बुलवाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का श्री आंजना ने पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया।

congratulate-CM-Mohan-Yadav-supporters

आंजना ने बताया कि उज्जैन से भोपाल तक की पैदल यात्रा डॉ. यादव के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हुई प्रसन्नता की अभिव्यक्ति है। उज्जैन के आंजना ने बताया कि अपने साथियों के साथ उन्होंने 16 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे उज्जैन से पैदल यात्रा आरंभ की और प्रतिदिन लगभग 40 किलोमीटर पैदल चलते हुए 21 दिसंबर को प्रातः भोपाल पहुंचे।

दल ने औसतन 12 मिनट में 1 किलोमीटर पैदल चलने का लक्ष्य रखा था। दल को जब पता चला कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 दिसंबर को दिल्ली जा रहे हैं, तो दल ने गुरूवार प्रातः 3:00 बजे से ही पैदल यात्रा आरंभ कर दी एवं समय पर भोपाल पहुँच गये। यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्था में अरविंद सिंह गजराज सिंह झाला, अजय जोशी और राजेश आंजना ने सहयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+