Success Story: जानिए कौन हैं सारांश गुप्ता? महज 22 वर्ष में यूपीएससी पास कर बने सबसे कम उम्र वाले IES
IES Success Story सारांश गुप्ता ने यूपीएससी परीक्षा पहले ही प्रयास में 20वीं रैंक हासिल कर आईईएस बनकर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन किया। इसके साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वे देश में सबसे कम उम्र में आईईएस बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। सारांश गुप्ता मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाले हैं।
शिवपुरी के सारांश गुप्ता ने 22 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय यांत्रिकी सेवा में पास हुए हैं। आपको बता दें सारांश पहले ही प्रयास में यह परीक्षा पास करने में सफल हुए हैं। देश भर में सारांश गुप्ता की 20 वीं रेंक है। सारांश की मेट्रो मैन जैसा कुछ अनूठा कर दिखाने की इच्छा है। उन्हीं को अपना आदर्श मानते हैं।

मुख्य बात यह है कि सारांश गुप्ता ने अपनी पढ़ाई घर में रहकर ही की है। उनका कहना है कि जो स्टूडेंट कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। सारांश की मां शोभा गुप्ता गृहणी हैं। पिता संजीव गुप्ता पंचायत सचिव हैं। जबकि भाई, बहन बैंक सर्विसेज में है। सारांश कहते हैं कि उन्हें अपने परिवार से बहुत ज्यादा मदद मिली। उन्हें पढ़ने के लिए पूरा माहौल दिया। यही वजह है कि उन्होंने यह सफलता हासिल की है।
सारांश ने बीएचयू की पढ़ाई के दौरान ही टाटा प्रोजेक्ट से मिला 16 लाख का पैकेज ठुकराया था। 2023 में आईआईटी सिविल इंजीनियरिंग पास की और गेट परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी। सारांस का मकशद लोक सेवा परीक्षा पास कर आईईएस बनना था। जिसके लिए काफी लंबे समय से मेहनत करते आ रहे हैं। इसी वजह से उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिली है।












Click it and Unblock the Notifications