आईटीआई का पेपर लीक होने पर जबलपुर में छात्रों ने काटा बवाल


जबलपुर। आईटीआई जबलपुर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है इंजीनियरिंग ड्राईंग का पेपर एक दिन पहले ही लीक हो गया है जो बकायदा आईटीआई के बाहर 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपये में छात्रों को बीती रात ही बेचा जा रहा था। पेपर लीक होने की जानकारी जब एनएसयूआई को लगी तो उन्होंने लीक हुआ पेपर लिया और जब आज पेपर एग्जाम हॉल में बांटे गए तो उसकी जांच की गई, तो हूबहू पेपर आज छात्रों को दिया गया, जिसके बाद इन एस यू आई कार्यकर्ताओं ने ITI में जमकर प्रदर्शन किया और पेपर को रद्द करने की मांग की।

students protest after ITI question paper leaked in jabalpur

कार्यकर्ताओं का कहना है कि ITI भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। ऐसे में इस तरह पेपर लीक होना कहीं ना कहीं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है,क्योंकि बीते साल भी फोर्थ सेमेस्टर का इलेक्ट्रिकल एंड फिटर का पेपर एक दिन पहले ही लीक हो गया था, और वह पेपर भी बकायदा आईटीआई के छात्रों को एक दिन पहले रात ही बांट दिया गया गया था। वह पेपर भी जांच के बाद हूबहू पाया गया था, इधर कॉलेज प्रबंधन इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से बच रहा है। उनका कहना है कि चुकी पेपर ऑल इंडिया लेवल पर होता है इसलिए पेपर को रद्द करना उनके हाथ में नहीं है। वहीं पेपर के दौरान छात्राओं के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी आ पहुंचा। कार्यकर्त्ता जब पुलिस की समझाइश के बाद नहीं मानें तो पुलिस ने उन्हें बल पूर्वक आईटीआई से बाहर खदेड़ दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन खत्म किया। बता दें कि आईटीआई का पेपर बिहार में भी लीक हुआ है जिसके बाद कार्रवाई करते हुए विभाग ने 12 सेंटर्स पर हुए पेपर को रद्द कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+