अजब-गजबः समोसे के साथ कटोरी-चम्मच नहीं देता दुकानदार, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
सागर, 5 सितम्बर। बुंदेलखंड में अजब-गजब किस्से सामने आते रहते हैं। ताजा मामला छतरपुर जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने बस स्टेंड पर स्थित चाय-नाश्ता की दुकान से समोसे लिए थे, दुकानदार ने समोसे के साथ कटोरी-चम्मच नहीं दी तो युवक नाराज हो गया और इस मामले की शिकायत सीधे सीएम हेल्पलाइन में कर दी। हेल्पलाइन सेंटर ने भी बिना देर किए समोसे से जुड़ी इस शिकायत को तत्काल दर्ज कर लिया है।

छतरपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां समोसे के साथ कटोरी और और चम्मच नहीं मिलने को लेकर एक युवक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है। युवक ने ऑनलाइन ही सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। वंश बहादुर नाम के आवेदनकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन में कोमल लखेरा के माध्यम से एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि बस स्टेंड क्रमांक-2 पर राकेश समोसा नाम की दुकान है। वहां पर ग्राहकों को समोसे के साथ कटोरी और चम्मच नहीं दी जाती है। वंश बहादुर ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करते हुए इस बात का भी उल्लेख किया कि जो व्यक्ति राकेश समोसा वाले की दुकान पर समोसा पैक करता है, वह उसमें चम्मच और कटोरी नहीं रखता है, इससे ग्राहकों को असुविधा होती है।

शिकायतकर्ता वंश बहादुर का कहना है कि दुकान पर समोसा लिया जाता है तो उसे कागज में रखकर दे दिया जाता है। जब घर ले जाने के लिए समोसे पैक कराए जाते हैं, तब भी दुकानदार समोसे के साथ कटोरी-चम्मच नहीं देता है। इससे समोसे हाथ में लेकर खाने पड़ते हैं। चाट या खटाई के साथ व्यक्ति हाथ में लेकर समोसा कैसे खाएगा? इसी कारण राकेश समोसे वाले की शिकायत की है। सागरः सीएम राइज स्कूल की शिक्षिका ने तैश में आकर बाबू के गाल पर जड़ा थप्पड़
सीएम हेल्पलाइन पर कभी-कभी अजब-गजब शिकायतें होती रहती हैं
सीएम हेल्पलाइन पर जब-तब अजीब तरीके और बेसिर-पैर की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं, तो कभी हास्यास्पद शिकायतें तो कभी मजेदार शिकायतें सामने आती रहती हैं। सागर सहित अन्य जिलों में इस तरह की शिकायतें लोग करते रहते हैं। सागर में एक मामला सामने आया था, जिसमें शिकायतकर्ता में कहा था कि सामने वाले व्यक्ति ने दो बीविंया रखी हैं। वे आपस में झगड़ती हैं, इसलिए उस व्यक्ति का एक पत्नी से तलाक कराया जाएग।












Click it and Unblock the Notifications