Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी, MP में Orange Alert, 10 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गर्मी चरम पर है तो वहीं कुछ राज्य बारिश का प्रकोप झेल रहे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है, जिससे लोगों को घर से बाहर आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कुछ राज्यों में आज मौसम बदलने वाला है।
मौसम विभाग ने 10 राज्यों के लिए भीषण बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं इसलिए आईएमडी ने सबसे कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 15 से 19 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 मई को अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में तेज़ धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी
मध्य प्रदेश में 15 और 16 मई को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा। छतरपुर के खजुराहो में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, धार, देवास और गुना जिलों के लिए अगले 24 घंटों में बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में सताएगी गर्मी
लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। पश्चिमी यूपी में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी, वहीं पूर्वी हिस्सों में उमस भी अधिक महसूस होगी। मौसम विभाग ने दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
बिहार में हो सकती है हल्की बरसात
बिहार में 15 और 16 मई को मौसम पूरी तरह गर्म रहेगा। पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में तेज धूप के साथ तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, कुछ इलाकों में शाम के समय हल्के बादल और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पानी की मांग बढ़ सकती है।
उत्तराखंड और हिमाचल में बदलेगा मौसम
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में 15 और 16 मई को गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहेगा। देहरादून और हल्द्वानी में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं शिमला, मनाली और धर्मशाला में हल्की ठंडी हवाएं राहत देंगी। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप
मौसम विभाग ने 15 मई को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आगामी 48 घंटों में दिन के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, लेकिन 17 मई से तापमान में फिर वृद्धि होगी।














Click it and Unblock the Notifications