'हे हनुमान जी! मेरी जानूं को हमेशा खुश रखना, वो मुझको छोड़कर चली गई है'

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में हनुमान जी के फेमस मंशापूर्ण मंदिर पर भक्त रोज नई-नई फरियादें लेकर आते हैं। कोई भगवान से नौकरी मांग रहा है तो कोई अपने प्यार से शादी करना चाह रहा है, तो कोई अपने दुश्मन की तबाही की मन्नत मांग रहा है।

हनुमान मंदिर

60 साल से भी अधिक पुराना श्री मंशापूर्ण हनुमानजी का मंदिर स्थानीय लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। लोग यहां नौकरी, प्रमोशन, मनचाही पत्नी, बीमारी से छुटकारा जैसी फरियादें लेकर आते हैं। लोग मंदिर की दीवारों पर पेन आदि से अपनी मन्नतें लेखते है। मंदिर की दीवारें ऐसी ही दरख्वास्तों से भरी पड़ी हैं।
हनुमान मंदिर

लोगों की मन्नतें

- किसी अनजान शख्स ने लिखा है- हे भगवान कल से शादियां शुरू हो रही हैं, मेरी शादी प्रगति से करा देना। इस साल तो अक्टूबर से 30 नवंबर तक शादी करा ही दो।

-जय हनुमान बाबा मेरी लाज रख ले, मेरे परिवार को एक कर दे, जो भी हमारे परिवार को उजाड़े उसका नाश कर देना।- भक्त

- हे हनुमान बाबा मेरी पत्नी व बच्चे सदा के लिए एक हो जाएं, फिर से मिल जाएं, मैं आपका 101 किलो का घंटा चढ़ाऊंगा। लिखने वाले ने अपनी पत्नी का नाम सोनम व बेटी का पल्लवी लिखा है।

-भगवान जी! मेरी जो बोलने की बीमारी है। उसे ठीक कर दो।

-भगवान जी मैं सबसे अलग हूं मेरी नौकरी लग जाए, बस इतनी कृपा कर दो।

-भगवान मेरी जानूं को हमेशा खुश रखना, वो मुझको छोड़कर चली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+