Chhatarpur Violence: 'भाड़े पर बुलाए गए थे पत्थरबाज', छतरपुर हिंसा के 2 दिन पूर्व घर-घर में बांटे गए थे पर्चे
Chhatarpur Violence: मध्य प्रदेश के छतरपुर सिटी कोतवाली पर पथराव के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 22 पहुंच गई है। इसके अलावा कोतवाली में तीन दर्जन से अधिक आरोपियों से भी पूछताछ चल रही है। इस बीच प्रशासन ने 16 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं।
सिटी कोतवाली में बुधवार को हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। इस पूरी घटना को लेकर लंबी साजिश और बड़ा प्लान बताया गया है। आरोपियों ने घटना को अंजाम दिए जाने के 2-3 दिन पहले घर-घर में पर्चे बटवाए थे।

खबर अनुसार घटना को अंजाम दिए जाने के लिए बाहर से भी पत्थरबाज पहले से बुलाए गए थे। पत्थरबाजों की होटल में रुकने की व्यवस्था की गई।
इसके बाद वह पूर्व सदर और वर्तमान सदर के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे, जहां पर पुलिस जब तब स्थिति समझती कि आरोपियों ने उससे पहले ही पत्थरबाजी शुरु कर दी और भीड़ में भाग खड़े हुए।
पुलिस ने शुक्रवार को भले ही 22 आरोपियों को जेल भेजा है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता अभी भी पकड़ से दूर हैं, जो अवैध संपत्तियों के दम पर ही वजूद बनाए हुए हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर-एसपी पूरी बारीकी से आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच करवा रहे हैं। एसपी अगम जैन का यह भी कहना है कि शहर में शांति बनी रहे, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। साजिशकर्ता कोई भी हों, सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications