MP News: STF ने डिंडौरी में तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया, 940 किलो गांजा और जंगली जानवरों की खाल बरामद
MP News: मध्य प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने डिंडौरी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 940 किलो गांजा बरामद किया है, जिसे तस्करों ने जमीन में गाड़ रखा था। एसटीएफ की टीम ने रविवार को स्टेट टाइगर फोर्स और एमपी पुलिस के साथ मिलकर जेसीबी से खुदाई कर इस गांजे को बरामद किया।
इसके बाद सोमवार को, एसटीएफ ने पड़रिया गांव के नाले के पास से और 90 किलो गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में गांजा और जानवरों की खाल की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्य आरोपी का नाम वकील साहब, जो कटनी का रहने वाला है, सामने आया। एसटीएफ के मुताबिक इस गिरोह के तार मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ तक फैले हुए थे। गिरोह के पास से 4 करोड़ रुपये का गैरकानूनी सामान भी बरामद हुआ है।
एसटीएफ की कार्रवाई
एसटीएफ ने यह कार्रवाई रविवार को डिंडौरी जिले के शहपुरा से लगे जंगल में की, जहां आरोपियों के पास से 940 किलो गांजा, 52 बम, धारदार हथियार, और बाइक भी बरामद हुई। आरोपियों द्वारा बम का इस्तेमाल जंगली जानवरों के शिकार के लिए किया जा रहा था। एसटीएफ ने तस्करों की इस घिनौनी गतिविधि का पर्दाफाश किया और गिरोह के सरगना को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
आरोपियों का सुराग कैसे मिला
साल 2023 में, महाराष्ट्र के चंद्रपुर वन विभाग की टीम ने टाइगर शिकारी अजीत पारधी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अजीत पारधी ने खुलासा किया कि वह कटनी (मध्यप्रदेश) का निवासी है और पहले मध्यप्रदेश में शिकार करता था। लेकिन जब मध्यप्रदेश वन विभाग ने उसकी गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की, तो वह महाराष्ट्र में शिकार करने चला गया।
चंद्रपुर वन विभाग ने इस अहम जानकारी को मध्यप्रदेश सरकार को साझा किया। इसके बाद, डीजीपी के निर्देश पर एसटीएफ, वन विभाग और मध्यप्रदेश पुलिस की 5 अलग-अलग टीमों का गठन कर एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।
शहपुरा में गांजा की बरामदी:
रविवार को, शहपुरा के ग्राम पड़रिया के पास के जंगल में जब एसटीएफ ने वन विभाग और पुलिस के साथ दबिश दी, तो वहां से 940 किलो गांजा बरामद हुआ। यह देखकर एसटीएफ अफसर भी हैरान रह गए। मौके पर पहुंचते ही, चार आरोपी घबराकर भागने लगे, लेकिन एसटीएफ ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
आरोपियों से बरामद सामान:
आरोपियों के पास से कई धारदार हथियार और 52 बम भी बरामद हुए, जो जंगली जानवरों का शिकार करने में इस्तेमाल किए जाते थे।
गिरोह का सरगना:
पूछताछ में खुलासा हुआ कि वकील सिंह नामक व्यक्ति इस गिरोह का सरगना है और वह कटनी (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। वकील सिंह अंतरराज्यीय तस्करी का मुख्य संचालक था। उसने बताया कि वह ओडिशा से गांजा खरीदकर उसे फोर व्हीलर और टू व्हीलर से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था।












Click it and Unblock the Notifications