MP के इस गांव में होगी पुरुषों की नसबंदी, तैयारी पूरी
मध्यप्रदेश में इन दिनों पुरुष नसबंदी (वेसेक्टॉमी) पखवाड़ा मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है, जहां इसी के मद्देनजर अब अलग-अलग जिलों मेंं अभियान चलाया जा रहा है. वहीं उज्जैन में शासन के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2024 से 04 दिसम्बर 2024 तक पुरुष नसबंदी (वेसेक्टॉमी) पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
प्रदेशभर में इससे पहले पुरुष नसबंदी (वेसेक्टॉमी) पखवाड़ा मनाया जा चुका् है, जहां इसी के चलते अब उज्जैन में पुरुष नसबंदी (वेसेक्टॉमी) पखवाड़ा मनाने को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है.
उज्जैन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि, परिवार कल्याण कार्यकम के अन्तर्गत पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने जाने के लिये शासन के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2024 से 04 दिसम्बर 2024 तक पुरुष नसबंदी (वेसेक्टॉमी) पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक पुरूष का नसबंदी ऑपरेशन हो। पुरूषों की सहभागिता के बिना परिवार नियोजन कार्यकम को वांछित सफलता नहीं मिल सकती। पुरुषों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए समझाना होगा। उन्हें यह भ्रांति दूर करने के लिए जानकारी देनी होगी कि पुरुष नसबंदी से पुरुषत्व में हानि नहीं होती।

पखवाड़े के दौरान सामाजिक जागरूकता की गतिविधियां सम्पादित की जायेंगी, मैदानी कार्यकर्ताओं के माध्यम से निरन्तर लक्षित परिवार से संपर्क कर पुरूष नसबंदी हेतु योग्य हितग्राहियों को प्रेरित करने का कार्य व इच्छुक दंपत्तियों का चिन्हांकन किया जायेंगा। पुरूष्य नसबंदी ऑपरेशन में 10 से 15 मीनिट का समय लगता है, भर्ती होने की आवश्यकता नही है, ऑपरेशन मे चीरा व टाका नही लगाया जाता है, यह एक सरल एवं सुरक्षित तकनिक द्वारा किया जाता है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में इन दिनों पुरुष नसबंदी (वेसेक्टॉमी) पखवाड़ा मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है, जहां इसी के मद्देनजर अब अलग-अलग जिलों मेंं अभियान चलाया जा रहा है. वहीं उज्जैन में शासन के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2024 से 04 दिसम्बर 2024 तक पुरुष नसबंदी (वेसेक्टॉमी) पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: फुटपाथ पर गाड़ी पार्किंग करने वाले हो जाएं सावधान, कार्रवाई का हो गया इंतजाम












Click it and Unblock the Notifications