Indore News: फुटपाथ पर गाड़ी पार्किंग करने वाले हो जाएं सावधान, कार्रवाई का हो गया इंतजाम
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह, आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यातायात सुगम बनाने एवं स्वच्छता हेतु जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा जोन 18 अग्रसेन चौराहे से टावर चौराहे तक ट्रैफिक के सुगम आवागमन हेतु विगत दिवस रात्रि में संयुक्त कार्रवाई की गई।
जोनल अधिकारी निर्माता हिंडोलिया ने बताया कि, जिसमें नगर निगम एवं पुलिस विभाग द्वारा दुकानों, मकानों, सड़क पर खड़े वाहनों पर राशि 17500 रुपए की कार्रवाई की गई।

साथ ही पुलिस एवम निगम रिमूवल की ट्रैफिक टीम के द्वारा 3 टू व्हीलर वाहन जप्त कर वाहन पर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक विभाग लगभग 19 वाहनों को चेतावनी दी गई 11 दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई। एवं यातायात सुगम हेतु कुछ जगह से अतिक्रमण को हटाया गया, और कुछ अतिक्रमणों का क्षेत्र का दौरा कर चिन्हित किया गया संयुक्त कार्रवाई में एस डी एम ओम नारायण सिंह, नगर निगम से झोनल अधिकारी निर्माता हिंडोलिया, सहायक स्वास्थ निरीक्षक धीरेन्द्र सिसोदिया, अतिक्रमण रियूवल दस्ते से अधिकारी तिवारी, राजेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जोनल कार्यालय क्रमांक 3 जोनल अधिकारी धीरेन्द्र बायस ने बताया कि, शांति पथ जेल रोड देवी अहिल्या मार्ग के फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाया वह राशि रुपए 27000 की चलन कार्रवाई की गई। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह, आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यातायात सुगम बनाने एवं स्वच्छता हेतु जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा जोन 18 अग्रसेन चौराहे से टावर चौराहे तक ट्रैफिक के सुगम आवागमन हेतु विगत दिवस रात्रि में संयुक्त कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी निर्माता हिंडोलिया ने बताया कि, जिसमें नगर निगम एवं पुलिस विभाग द्वारा दुकानों, मकानों, सड़क पर खड़े वाहनों पर राशि 17500 रुपए की कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़े- Indore News: एक ही रात में पुलिस ने ली 1 हजार से ज्यादा बदमाशों की खबर, अब इनकी है बारी












Click it and Unblock the Notifications