मध्य प्रदेश में SAF के जवान की पत्थर से पीटकर हत्या

मध्य प्रदेश के दामोह स्थित कसाई मंडी चौकी पर तैनात एसएफ के जवान की लोगों ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

damoh

स्टेट आर्म्ड फोर्स के जवान को मध्य प्रदेश के दामोह स्थित कसाई मंडी में शुक्रवार की रात पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार जवान कसाई मंडी आउटपोस्ट पर कोतवाली पुलिस स्टेशन में तैनात था। जब उसपर कुछ लोगों ने हमला किया तो वह ड्यूटी पर था। दरअसल कुछ लोग वहां शोर मचा रहे थे, जब जवान ने उनसे इसकी वजह पूछी तो इन लोगों ने उसपर हमला करदिया। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमे एक नाबालिग भी शामिल है। जिस जवान की मौत हुई है उसकी पहचान सुरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है।

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिसमे देखा जा सकता है कि आरोपी जवान पर पत्थर मार रहे हैं। सिटी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस भावना डांगी ने कहा कि यह दुखद घटना है जो बीती राहत हुई है, जिसमे एसएएफ जवान जोकि कसाई मंडी पोस्ट पर तैनात था, उसकी पत्थर मारकर हत्या कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है की कुछ लोगों ने इलाके में शोर मचा रहे थे, जब जवान ने उनसे इसकी वजह पूछी तो इन लोगों ने उसपर हमला कर दिया। जवान की इन लोगों से बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने जवान को पत्थर से मार डाला।

भावना डांगी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज घटना का सामने आया है, जिसमे आरोप जवान पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमे एक नाबालिग भी है जो इस अपराध में शामिल है। आरोपियों की पहचान हर्ष रायकवाड़, सारिफ खान और एक नाबालिग के तौर पर हुई है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+