ग्वालियर : जमातियों ने डॉक्टरों पर थूका, बर्थ-डे पार्टी मना रहे लोगों ने तहसीलदार पर किया हमला

ग्वालियर। कोरोना वायरस के खौफ के चलते लागू लॉकडाउन में ग्वालियर से दो चौंका देने वाली खबरें सामने आई हैं। एक तरफ क्वारनटाइन किए जमातियों द्वारा डॉक्टरों पर थूकने, नॉनवेज मांगने और दूसरी तरफ बर्थ-डे पार्टी मनाने से रोकने पर तहसीलदार पर हमला किए जाने का मामला है।

ग्वालियर के गांव सांखनी की घटना

ग्वालियर के गांव सांखनी की घटना

हुआ यूं कि लॉकडाउन के दौरान ग्वालियर जिले के भितरवार के तहसीलदार कुलदीप दुबे रविवार रात क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी उन्हें खबर मिली कि ग्राम सांखनी के पास एक घर में कुछ लोग इकट्ठे होकर जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैं। उन्हें एकत्र होने से रोकने के लिए तहसीलदार कुलदीप दुबे मौके पर पहुंचे और लॉकडाउन के दौरान इस तरह के आयोजन पर आपत्ति जताई। इसके बाद उन्हें समझाने लगे।

 कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इसी दौरान जन्मदिन मना रहे एकत्रित लोगों ने इसका विरोध किया और फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। घर में एकत्रित लोगों ने अमले पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में तहसीलदार कुलदीप दुबे सहित उनके साथ गए अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में पांच लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

 यहां जमातियों की डॉक्टरों से बदतमीजी

यहां जमातियों की डॉक्टरों से बदतमीजी

उधर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात और बिहार से आकर ग्वालियर के सिस गांव में रह रहे 9 जमातियों समेत 10 लोगों को क्वारनटाइन सेंटर में भेजा गया। यहां इन लोगों ने हंगामा किया। डॉक्टरों से बदतमीजी की और उन पर थूका। यहां मिलने वाला खाना खाने से इनकार कर दिया। इन्होंने नॉनवेज मांगा। हंगामा बढ़ने पर पुलिस तैनात की गई। हालांकि जमातियों पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+