MP: छुट्टियों के बीच रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन की सौगात, इन जिलों से होकर गुजरेगी

मध्यप्रदेश में शीतकालीन छुटि्टयों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चित रेलवे रतलाम मंडल से होकर अमृतसर से मुम्‍बई सेंट्रल के मध्‍य 04662/04661 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे चलेगी।

गाड़ी संख्‍या 04662 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल 24 एवं 28 दिसम्‍बर, 2024 को अमृतसर से 06.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा(05.14/05.16) एवं रतलाम(06.06/06.16) होते हुए आरंभिक स्‍टेशन से गाड़ी प्रस्‍थान के अगले दिन 17.45 बजे मुम्‍बई सेंट्रल पहुँचेगी।

Indore

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 04661 मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर स्‍पेशल 25 एवं 29 दिसम्‍बर, 2024 को मुम्‍बई सेंट्रल से 23.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(10.34/10.44) एवं नागदा(11.34/11.36) होते हुए आरंभिक स्‍टेशन से गाड़ी प्रस्‍थान के तीसरे दिन 10.15 बजे अमृतसर पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जालंधर सिटी, लुधियाना, सानेहवाल, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, नई दिल्‍ली, मथुरा जंक्‍शन, कोटा जंक्‍शन, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन थर्ड एसी इकोनॉमी कोच के साथ चलेगी।

ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते है।

मध्यप्रदेश में यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही गाड़ी संख्‍या 02134/02133 जबलपुर बान्‍द्रा टर्मिनस जबलपुर सुपरफास्‍ट स्‍पेशल के फेरे पुन: विस्‍तारित की गई है। इस ट्रेन के विस्‍तारित फेरे अब अगले आदेश तक चलेगी।

गाड़ी संख्‍या 02134 जबलपुर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल 03 जनवरी, 2025 से अगले आदेश तक जबलपुर से प्रति शुक्रवार को 17.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्‍जैन(01.40/01.45, शनिवार) एवं रतलाम(03.50/03.55) होते हुए प्रति शनिवार को 14.10 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 02133 बान्‍द्रा टर्मिनस जबलपुर स्‍पेशल 04 जनवरी, 2025 से अगले आदेश तक बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को 17.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(03.18/03.23, रविवार) एवं उज्‍जैन(05.20/05.25) होते हुए प्रति रविवार को 15.10 बजे जबलपुर पहुँचेगी।

ये भी पढ़े- MP: रेलवे ने नए साल पर यात्रियों को दिया तोहफा, इस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+