MP: रेलवे ने नए साल पर यात्रियों को दिया तोहफा, इस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए

मध्यप्रदेश में यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही गाड़ी संख्‍या 02134/02133 जबलपुर बान्‍द्रा टर्मिनस जबलपुर सुपरफास्‍ट स्‍पेशल के फेरे पुन: विस्‍तारित की गई है। इस ट्रेन के विस्‍तारित फेरे अब अगले आदेश तक चलेगी।

गाड़ी संख्‍या 02134 जबलपुर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल 03 जनवरी, 2025 से अगले आदेश तक जबलपुर से प्रति शुक्रवार को 17.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्‍जैन(01.40/01.45, शनिवार) एवं रतलाम (03.50/03.55) होते हुए प्रति शनिवार को 14.10 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

Indore

इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 02133 बान्‍द्रा टर्मिनस जबलपुर स्‍पेशल 04 जनवरी, 2025 से अगले आदेश तक बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को 17.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(03.18/03.23, रविवार) एवं उज्‍जैन(05.20/05.25) होते हुए प्रति रविवार को 15.10 बजे जबलपुर पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नससिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, उज्‍जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन फर्स्‍ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के अनारक्षित कोच के साथ चलेगी।

ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव, कोच कंपोजिशन सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही गाड़ी संख्‍या 02134/02133 जबलपुर बान्‍द्रा टर्मिनस जबलपुर सुपरफास्‍ट स्‍पेशल के फेरे पुन: विस्‍तारित की गई है। इस ट्रेन के विस्‍तारित फेरे अब अगले आदेश तक चलेगी।

इंदौर स्टेशन का होगा विकास

मध्यप्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य जनवरी में शुरू हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने टेंडर को मंजूरी दे दी है और 2027 तक काम पूरा होने की संभावना है। इंदौर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान रेल सेवाएं प्रभावित न हो इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने महू एवं लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को तैयार करने एवं सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेलवे अधिकारियों से कहा है ताकि ट्रेनों के परिचालन में आसानी हो।

ये भी पढ़े- Indore में लगा सरकारी आवास मेला, सस्ते मिल रहे प्लॉट, कैसे होगी बुकिंग, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+