MP News: क्या बढ़ने वाले हैं सोयाबीन के दाम?, व्यापारी ने दिए खास संकेत
मध्यप्रदेश में सोयाबीन की फसल पर मंडियों में पहुंचने लगी है, जहां किसान बड़ी मात्रा में सोयाबीन लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। वर्तमान में सोयाबीन का भाव सरकार की ओर से 4892 रूपए तय किया गया है। वहीं मंडियों में सोयाबीन इसी भाव में बिकता हुआ नजर आ रहा है।
Recommended Video
सोयाबीन व्यापारियों की माने तो आने वाले दिनों में DOC की डिमांड बढ़ने पर सोयाबीन के दामों में इजाफा हो सकता है। वहीं तेल के दामों से सोयाबीन के दामों पर कोई खास असर नहीं पड़ता है।

मध्य प्रदेश के सोयाबीन व्यापारी ने बताया कि, सरकार ने सोयाबीन का मूल्य 4892 तय किया हुआ है। वर्तमान में सोयाबीन इस क्राइटेरिया में बिक रही है, जब अच्छी क्वालिटी की सोयाबीन आती है तो 5200 से लेकर 5300 तक बिक जाती है। सोयाबीन हमेशा क्वालिटी के हिसाब से बिकता है। सोयाबीन में नमी देखी जाती है। मिट्टी देखी जाती है, और डैमेज कंट्रोल देखा जाता है। यह तीनों चीजों को देखते हुए सोयाबीन के दाम लगाए जाते हैं, आज की पोजीशन में जो इफेक्टिव माल है, वह गवर्नमेंट के समर्थन मूल्य से ऊंचा बिक रहा है, उससे कम नहीं बिक रहा है।

सोयाबीन व्यापारी की माने तो आने वाले वक्त में यदि DOC की डिमांड आती है, तो सोयाबीन के भाव बढ़ेंगे। विदेश में हमारे यहां से जो सोयाबीन यानी DOC एक्सपोर्ट होता है, अगर उसमें कोई विदेशी मांगा आती है तो सोयाबीन के भाव 5500 से 6000 तक छू जाएंगे। सोयाबीन व्यापारी ने बताया कि, तेल के दाम बढ़े हुए हैं, लेकिन तेल को सोयाबीन के डिमांड से नहीं देखा जा सकता। सोयाबीन को DOC से देखा जाता है।
सोयाबीन व्यापारी ने बताया कि, मौसम का असर देखने मिला है, आखिरी में जो पानी गिरा था, उससे सोयाबीन की फसल खराब हुई है। डैमेज पन पर आ गई है, जो पीलापन आना था, वह नहीं आया है। इसी के साथ उसमें मिट्टी की मात्रा भी बढ़ गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए सोयाबीन 1 से 2 महीने में उछाल पर आ सकती है।
ये भी पढ़े- MP की मंडी में किसानों को नहीं मिल रहा सोयाबीन का सही दाम, क्या बढ़ने वाले हैं भाव, जानिए












Click it and Unblock the Notifications