अधेड़ उम्र के राहुल गांधी को सौंप रहीं सोनिया गांधी, केजरीवाल, नौटंकीवाल- दिल्ली में शिवराज का बड़ा बयान

Delhi Lok sabha chunav 2024: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आम आदमी पार्टी, अहंकारी आदमी पार्टी बन गई है। केजरीवाल अहंकार से भरे व्यक्ति हैं। केजरीवाल को ये जवाब तो देना चाहिए कि, अगर कोई महिला जो उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सदस्य हैं, आप अहंकार में उनसे ही बात करने से इनकार कर देते हैं। आपके लोग एक बेटी के साथ, एक बहन के साथ दुर्व्यवहार करते हैं ये आश्चर्यचकित कर देने वाली घटना है। दुर्व्यवहार भी केवल शब्दों में नहीं बल्कि पिटाई जैसी चीजें भी होती है।

शिवराज ने कहा कि आप अपनी राज्यसभा सदस्य को न्याय देने के बजाय, दुर्व्यवहार करने वाले को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। महिला का अपमान भारतीय संस्कृति और संस्कारों में नहीं है। केजरीवाल जी याद रखना यह वो भारत है यहां एक द्रोपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गई थी और दुर्व्यवहार करने वालों का वंश सहित विनाश हो गया था। ना आप बचेंगे और ना ही आपकी पार्टी बचेगी।

Sonia Gandhi Kejriwal Nautankiwal are handing over middle aged Rahul Shivraj singh chuahan statement in Delhi

बता दे शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी कमलजीत शेरावत के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।

केजरीवाल नहीं नौटंकीवाल हैं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि, केजरीवाल अब नौटंकीवाल बन गए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की नौटंकी देखिए कि, झगड़ा उनके घर, परिवार का और प्रदर्शन करने हमारे यहां आ रहे हैं । श्री चौहान ने आगे कहा कि हमने दुर्गा सप्तशती में पढ़ा है कि, रक्त बीज था, युद्ध में जहां-जहां उसका खून गिरता था उस खून की एक बूंद से और एक रक्त बीज राक्षस पैदा हो जाया करता था। वह रक्त बीज थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल तो भ्रष्ट बीज हैं, जहां-जहां उनकी पार्टी जीतती है वहां-वहां भ्रष्टाचार का तंत्र ही खड़ा हो जाता है।

इन्होंने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। ईमानदारी की सौगंध खाने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला। ये इंडी गठबंधन कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकता है। पूर्व सीएम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारत तेरे टुकड़े-टुकड़े होंगे इंशा-अल्लाह, इंशा-अल्लाह के नारे लगाने वाले और आतंकवादियों का महिमामंडन करने वालों को जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

Sonia Gandhi Kejriwal Nautankiwal are handing over middle aged Rahul Shivraj singh chuahan statement in Delhi

अधेड़ उम्र के राहुल को सौंप रही सोनिया गांधी

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सोनिया गांधी अधेड़ उम्र के राहुल गांधी को रायबरेली की जनता को सौंप रही हैं। कांग्रेस आज वोट देने के लायक नहीं बची है, लेकिन मैडम सोनिया गांधी जी रायबरेली की जनता से कहती है कि, मैं अपना बेटा सौंप रही हूं। राहुल गांधी जी की उम्र 54 साल हैं लेकिन मैडन सोनिया जी ऐसे कह रही हैं जैसे 3-4 साल का दूधमुंहा बच्चा हो। इसका मतलब है कि, सोनिया जी को ही राहुल पर भरोसा नहीं है कि, वो रायबरेली सीट से जीत हासिल करेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये खुद अपनेआप से संभल नहीं सकते, इसलिए जनता इन्हें संभालें। श्री चौहान ने कहा किस जो खुद नहीं संभल सकते वो देश क्या संभालेंगे। ये कांग्रेस कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकती है।

धन्नू, पन्ना, कल्लू, इंडी गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री तो तय है कि, नरेन्द्र मोदी हैं और रहेंगे लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले बताएं कि, उनका प्रधानमंत्री कौन है। धन्नू है, पन्ना है, कल्लू है या जुम्मन है कोई एक नाम तो बताएं। कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से एक-एक साल बन जाएंगे। कभी कहते हैं कि, बाद में तय करेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि, हम बाजार में मटका भी खरीदने जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है। सब्जियां लेने जाते हैं तो देखते हैं कि, खराब तो नहीं है। जब हम मटका और सब्जियां भी देखकर लेते हैं तो प्रधानमंत्री भी देख भाल कर ही चुनेंगे। मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी देश की नंबर वन पार्टी है। इसलिए हमें भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाना है और श्रीमान मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+