गिरफ्तारी के बीच शादी का वीडियो वायरल, गुस्से में दिख रही सोनम, लोगों ने कहा, 'लो खुल गया राज'
Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के अनुसार, इस मर्डर केस की साजिश खुद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी। पुलिस का दावा है कि सोनम ने पति की हत्या के लिए तीन सुपारी किलर को हायर किया था, जो मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से थे।
शुरुआत में लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि सोनम ने अपने पति की हत्या क्यों करवाई। लेकिन अब वजह सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम का अपने ही ऑफिस में काम करने वाले राज कुशवाहा नाम के युवक से अफेयर था। दोनों के बीच घंटों बातचीत होती थी। पुलिस को सोनम के कॉल रिकॉर्ड से इस रिश्ते की जानकारी मिली है।

बता दें, मेघालय में अपने हनीमून के दौरान सोनम और राजा लापता हो गए थे। बाद में राजा की डेड बॉडी बरामद की गई थी लेकिन सोनम का पता नहीं चल रहा था। 9 जून को सोनम को यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे से पकड़ा गया है।
ये सोनम और राजा रघुवंशी की शादी का वीडियो है,
गुस्सा सोनम के चेहरे पर साफ़ दिख रहा है,
जबकि राजा रघुवंशी प्रसन्न है,
उसे क्या मालूम कि वो अपनी अर्धांगिनी की मांग में सिंदूर नहीं भर रहा है,
बल्कि अपनी मौत को तिलक लगा रहा है,अरे दुष्टा शादी से खुश ना थी,
— ANIL (@AnilYadavmedia1) June 9, 2025
तो प्रेमी के साथ भाग… pic.twitter.com/RiFRwRRnub
प्यार के लिए पति को उतारा मौत के घाट
जांच में पता चला है कि सोनम और राज का रिश्ता इतना गहरा हो गया था कि उसने पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। इसके बाद उसने तीन सुपारी किलर से संपर्क किया और हत्या की पूरी योजना तैयार की। पुलिस ने इन सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और सुपारी किलर्स की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: Indore News: सोनम रघुवंशी ने क्यों कराई पति राजा की हत्या, जानिए, भाई विपुल रघुवंशी का चौंकाने वाला बयान
स्थानीय लोगों में हैरानी
इस मामले के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। राजा रघुवंशी के जानने वाले लोग इस खबर को सुनकर हैरान हैं कि एक पत्नी अपने प्रेम संबंध के लिए इतना खौफनाक कदम उठा सकती है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस केस में जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
वायरल हुआ शादी का वीडियो
इसी बीच सोनम और राजा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि वीडियो में साफ पता चल रहा है कि सोनम शादी से खुश नहीं है। अनिल नाम के व्यक्ति ने एक्स पर सोनम-राजा की शादी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ये सोनम और राजा रघुवंशी की शादी का वीडियो है, गुस्सा सोनम के चेहरे पर साफ दिख रहा है, जबकि राजा रघुवंशी प्रसन्न है। उसे क्या मालूम कि वो अपनी अर्धांगिनी की मांग में सिंदूर नहीं भर रहा है, ल्कि अपनी मौत को तिलक लगा रहा है।"
लोग उठा रहे कई सवाल
उस पोष्ट पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। गौतम प्रकाश के एक यूजर ने शादी पर सलाह मांगते हुए लिखा, "अनिल भैया, कृपया अपने अनुभव से मुझे बताइए कि शादी करनी चाहिए या नहीं?" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब बिना मन पसन्द और दबाव में शादियां होंगी तो ज्यादातर इसी परिणाम की संभावना होती है।"
कई लोग पुलिस के ऊपर भी सवाल उठा रहे हैं। मोहित नाम के एक यूजर ने सवाल किया कि "ये भी तो हो सकता है कि मेघालय पुलिस सोनम को फंसा रही हो, अपने टूरिस्ट फुट फॉल को बचाने के लिए। क्योंकि अगर सरेंडर ही करना था तो मेघालय या मध्य प्रदेश में क्यों नहीं की! या तो वो मेघालय पुलिस से बच कर भाग गई हो... इसकी तो सीबीआई जांच होनी चाहिये।" पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाने के बाद उस यूजर ने अंत में लिखा, "शादी में सभी दुःखी होते हैं।"
घरवालों पर भी उठ रहे सवाल
विकास सिंह नाम के यूजर ने सोनम के परिवार वालों पर गुस्सा जताते हुए उन्हें ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। उसने सोनम और राजा की शादी वाले वीडियो पर कमेंट किया,"बिलकुल सही कहा आपने। चेहरे के हाव-भाव साफ बता रहे हैं कि लड़की इस शादी से खुश नहीं है और ऐसा लग रहा है जैसे ये शादी जबरदस्ती करवाई गई हो। अगर पहले से किसी और से जुड़ाव था, तो लड़की को अपने होने वाले पति को पहले ही सच्चाई बता देनी चाहिए थी। बात इतनी नहीं बिगड़ती।"
यूजर ने आगे लिखा,"आजकल कई बार लड़कियों के घरवाले भी बिना ठीक से सोचे-समझे शादी तय कर देते हैं। जबरदस्ती किसी रिश्ते में बांधने से न लड़की खुश रह पाती है, न लड़का।"
ये भी पढ़ें: ये तो सच में बेवफा निकली सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा से था शादी के पहले से अफेयर, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा












Click it and Unblock the Notifications