Sonam Raghuvanshi ने बचने के लिए बनाया था प्लान, राजा को ठिकाने लगा नेपाल भागने की थी तैयारी
Sonam Raghuvanshi News: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस ने पत्नी सोनम को अरेस्ट किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सरेंडर की बात कही जा रही है। हालांकि, राजा के भाई विशाल ने कहा है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले 3 सुपारी किलर के साथ उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है पांचों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए पूरा इंतजाम किया था।
इतना ही नहीं लोगों को झांसा देने के लिए उसने (Sonam Raghuvanshi) सफर करने के लिए रात का समय चुना था। राजा हत्याकांड से पूरा देश हिल गया था। सोनम के लापता होने के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, सोमवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद केस पूरी तरह से बदल गया है।

Sonam Raghuvanshi ने की थी नेपाल भागने की तैयारी
पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजा को मारने के बाद सोनम रघुवंशी ने नेपाल भागने की तैयारी कर ली थी। उसके गाजीपुर पहुंचने के पीछे भी नेपाल भागने का एंगल तलाशा जा रहा है। अब तक की जांच में पता चला है कि राजा की हत्या करने के बाद सोनम और तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर (आकाश, विशाल, आनंद) एक साथ ही गुवाहाटी गए थे। यहां एक होटल में रुके और उसके बाद अलग-अलग जगहों पर निकल गए। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले राज ने तीनों को लोकेशन भेजी थी। अंकित विशाल और आनंद ने गुवाहाटी से स्कूटी किराए पर लेकर पहले ही हत्या वाली जगह की रेकी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: MP News: मेघालय से 1100 किमी दूर गाजीपुर में कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी, राजा हत्याकांड की पूरी कहानी और खुलासा
पुलिस से बचने के लिए रात में करती थी यात्रा
सोनम रघुवंशी ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि उसने बचने के लिए पूरी तैयारी की थी। सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि किसी की भी नजर में न आए इसलिए बचने के लिए उसने यात्रा करने के लिए रात का समय चुना था। पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनम ने ही राजा को सुनसान जगह पर ले जाने के लिए तैयार किया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अंकित को ललितपुर से अरेस्ट किया, जबकि राज और विशाल को इंदौर से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: सोशल मीडिया पर चर्चित हुई सोनम की बेवफाई, लोगों को क्यों याद आया 'Sonam Bewafa hai'?












Click it and Unblock the Notifications