Aaj Ka Mausam: दिल्ली में भीषण गर्मी, 44 डिग्री पार जा सकता है पारा, जानिए IMD का ताजा अपडेट
Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम ने पलटी मारी है, आज तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, यही नहीं 'लू' का भी अलर्ट जारी है। आज पूरे दिन मौसम यहां शुष्क ही रहेगा और तेज धूप निकलेगी लेकिन मंगलवार-बुधवार से यहां पर धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे उमस और बढ़ेगी।
12 जून से मौसम में फिर से बदलाव होगा और बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे तापमान में कमी आएगी, अगर आज की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 40-42 और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री रह सकता है। लोगों को गर्म हवाओं का सामना दिन में करना पड़ सकता है।

दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 223 दर्ज किया गया है, जो कि काफी खराब है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।
सुबह 6 बजे की स्थिति के अनुसार
- पूसा, दिल्ली - 258 एक्यूआई · मध्यम
- शादीपुर, दिल्ली · 257 एक्यूआई · मध्यम
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क · 263 एक्यूआई · मध्यम
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 242 एक्यूआई · मध्यम
- एफ मुंडका, दिल्ली - 219 एक्यूआई - बहुत खराब
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
यूपी में भी अब पारा चढ़ेगा ,आज से लेकर अगले तीन दिनों तक फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। 11 जून से कई जिलों में बारिश होने के आसार है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। आज पूर्वी भारत में 'हीटवेव' से लोगों को दो-चार होना पड़ेगा इसलिए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है वो सेहत का ख्याल रखें।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात
तो असम, मणिपुर, सिक्किम में अभी भी लाखों लोगो फंसे हुए है, आज भी गुवाहटी में भारी बारिश की आशंका है जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं त्रिपुरा में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।
कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में Yellow Alert जारी (Aaj Ka Mausam)
महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी 'येलो अलर्ट' जारी है। बेंगलुरु में आज सुबह से बारिश हो रही है । हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भी 'येलो अलर्ट' की चेतावनी जारी की गई है, यहां पर आज से लेकर अगले तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है, जिसके लिए आईएमडी ने सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications